किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सीतामढ़ी में सोलर स्ट्रीट लाइट और स्मार्ट क्लास की स्थापना के लिए हुआ समझौता

    ​सीतामढ़ी। जिले के ग्रामीण इलाकों में बुनियादी सुविधाओं और आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सोमवार को मुजफ्फरपुर स्थित अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के कार्यालय में सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

    ​इस साझेदारी के तहत सीतामढ़ी के ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से संचालित स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे गांवों में रोशनी सुनिश्चित होने के साथ ही रात्रि सुरक्षा मजबूत होगी। इसके अलावा, विद्यालयों में सोलर स्मार्ट क्लास स्थापित किए जाएंगे ताकि बच्चों को निर्बाध और आधुनिक डिजिटल शिक्षा मिल सके।

    ​हस्ताक्षर समारोह के दौरान अखिल ग्रामीण युवा विकास समिति के सचिव श्री सुबोध पाण्डेय, सत्य जी और समिति के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। वहीं, अमायसोल पावर प्राइवेट लिमिटेड की ओर से डायरेक्टर (ऑपरेशंस हेड) श्री भोला नाथ और डायरेक्टर (मार्केटिंग) श्री पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से इस समझौते पर मुहर लगाई।

    ​इस अवसर पर समिति के सचिव श्री सुबोध पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल और नवीकरणीय ऊर्जा पर आधारित यह पहल सीतामढ़ी जिले के सर्वांगीण विकास और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728