किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    नए सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने स्वास्थ्य की संभाली कमान

    मुजफ्फरपुर। स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार ज्ञापांक 202 (3) दिनांक 28.02.2026 द्वारा डॉ सुधीर कुमार को अपने कार्य के अतिरिक्त प्रभार के साथ असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा प्रभारी के पद पर अगले आदेश तक पदस्थापित किया गया है।

    डॉ सुधीर कुमार जो लंबे समय से मुजफ्फरपुर जिला के विभिन्न इकाइयों में स्वास्थ्य की सेवा देते रहे है। विगत एक वर्ष से डॉ सुधीर कुमार जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के प्रभार में कार्यरत थे। इनके कार्यकाल में जिले में एईइस का सफल नियंत्रण रहा एवं जीरो डेथ की परिकल्पना साकार रही।

    आज प्रभार ग्रहण करते हुए डॉ सुधीर कुमार पदाधिकारियों एवं कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि चुकी मै जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी के पद पर था एवं एईइस के कार्य को देखता था, जिले में मेरी पहली प्राथमिकता यह होगी कि जिलाधिकारी, अन्य विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सहयोग से एईइस जैसी गंभीर बीमारी पर नियंत्रण पाया जा सका है। इस वर्ष भी हम सभी जीरो डेथ की परिकल्पना साकार करेंगे।

    अपने संबोधन में सभी चिकित्सकों, पदाधिकारियों एवं सहयोगियों से यह अपील की है, जो जहां पदस्थापित है ससमय अपने कार्यों का निर्वहन करना सुनिश्चित करेंगे एवं हमेशा आमजनों को बेहतर सेवा देने का प्रयास करेंगे।

    डॉ सुधीर कुमार ने संबोधन में यह भी अपील किया कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य के जन उपयोगी योजनाओं में गुणात्मक सुधार ही हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया कि सभी पदाधिकारी एवं कर्मी जो कार्य कर रहे है, बेहतर कर रहे हैं। उनसे यह भी अपील किया कि बेहतर से बेहतर कार्य करेंगे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728