किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    शहरी स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया मातृ-शिशु स्वास्थ्य व टीकाकरण का प्रशिक्षण

    सीतामढ़ी। शहरी क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सदर अस्पताल, सीतामढ़ी में शहरी स्वास्थ्य कर्मियों के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. आर.के. यादव ने किया।

    प्रशिक्षण में डुमरा, सुरसंड, बेलसंड, बैरगनिया एवं पुपरी के शहरी क्षेत्रों में कार्यरत आशा, एएनएम एवं चिकित्सा पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान पीरामल फाउंडेशन की टीम ने टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था एवं प्रसव की पहचान और प्रबंधन, परिवार नियोजन सहित विभिन्न महत्वपूर्ण स्वास्थ्य विषयों पर जानकारी दी।

    प्रशिक्षकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार के लिए समय पर जांच, उच्च जोखिम वाले मामलों की पहचान एवं उचित रेफरल पर विशेष जोर दिया। साथ ही, समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लाभार्थियों को समय पर आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के संबंध में भी प्रशिक्षण दिया गया।

    कार्यक्रम में जिला योजना समन्वयक दिनेश कुमार, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार एवं अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार झा सहित स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी उपस्थित रहे। पीरामल फाउंडेशन की ओर से प्रभाकर कुमार, दुर्गा प्रसाद, रितु कुमारी, बिकेश कुमार, राकेश ठाकुर, गांधी फेलो विक्रांत कुमार एवं रोशन कुमार, रॉड्रिक से राजेश कुमार ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहयोग किया।

    प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शहरी स्वास्थ्य कर्मियों की क्षमता का विकास कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण एवं परिवार नियोजन जैसी आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता को बेहतर बनाना रहा।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728