किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज में डुमरी कला हाई स्कूल अव्वल, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन

    -65 विद्यालयों के 130 विद्यार्थियों ने लिया भाग, एचआईवी/एड्स जागरूकता पर हुई ज्ञान प्रतियोगिता

    -विजेता छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित

    सीतामढ़ी। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को एमपी हाई स्कूल, डुमरा के सभागार में जिला स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का प्रसार करना तथा युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

    प्रतियोगिता में जिले के 65 विद्यालयों से दो-दो विद्यार्थियों के हिसाब से कुल 130 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रारंभिक लिखित परीक्षा के आधार पर पांच विद्यालयों के 10 प्रतिभागियों का चयन फाइनल मौखिक दौर के लिए किया गया, जहां प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य एवं एचआईवी जागरूकता से जुड़े प्रश्नों का प्रभावशाली उत्तर देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

    फाइनल मुकाबले में प्लस टू हाई स्कूल, डुमरी कला की छात्रा लक्ष्मी कुमारी एवं अनुराग कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिला स्तर पर अपनी श्रेष्ठता साबित की। वहीं हाई स्कूल बेला शांति कुटी के आयुष कुमार एवं मीनाक्षी कुमारी ने द्वितीय तथा मनियारी हाई स्कूल के अविनाश कुमार एवं सिद्धार्थ आनंद ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

    जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. जेड. जावेद ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में एचआईवी/एड्स के प्रति सही जानकारी पहुंचाना तथा स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देना है। विजेता प्रतिभागियों को डॉ. जेड. जावेद एवं डीआईएस राजेश कुमार ने मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम अब राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी, जिससे विद्यालय और जिले का गौरव बढ़ेगा।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728