किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    हीमोग्लोबिन मीटर से जांच के लिए मास्टर ट्रेनर्स तैयार, एनीमिया मुक्त सीतामढ़ी अभियान को मिलेगी नई गति

    -सभी प्रखंडों के दो सीएचओ और एक स्टाफ नर्स को दिया गया टीओटी प्रशिक्षण

    -840 हीमोग्लोबिन मीटर के वितरण से जांच व्यवस्था होगी अधिक सुलभ व गुणवत्तापूर्ण

    सीतामढ़ी। एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से गुरुवार को सिविल सर्जन डॉ रविंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिले के सभी प्रखंडों से दो-दो सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी (सीएचओ) एवं एक-एक स्टाफ नर्स को हीमोग्लोबिन मीटर के माध्यम से हीमोग्लोबिन जांच करने का प्रशिक्षण (टीओटी) प्रदान किया गया।

    प्रशिक्षण प्राप्त स्वास्थ्यकर्मी अपने-अपने प्रखंडों में मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाते हुए अन्य सीएचओ, एएनएम एवं स्टाफ नर्स को प्रशिक्षित करेंगे, जिससे जिलेभर में हीमोग्लोबिन जांच की एक समान एवं गुणवत्तापूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

    बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 840 हीमोग्लोबिन मीटर का वितरण किया जा रहा है। इन आधुनिक उपकरणों के माध्यम से लाभार्थियों की हीमोग्लोबिन जांच तेज, सटीक और गुणवत्तापूर्ण ढंग से की जा सकेगी। इससे एनीमिया की समय पर पहचान कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

    सिविल सर्जन ने कहा कि प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों एवं आधुनिक उपकरणों के सहयोग से एनीमिया मुक्त भारत अभियान को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने सभी स्वास्थ्यकर्मियों से प्रशिक्षण का प्रभावी उपयोग करते हुए जिले को एनीमिया मुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728