किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत 13 बाल हृदय रोगी पटना रवाना

    -नि:शुल्क ईको जांच एवं उपचार के लिए जयप्रभा मेदांता अस्पताल भेजे गए बच्चे

    -जिले में अब तक 180 बच्चों की सफल हृदय सर्जरी, 100 से अधिक बच्चों का दवाइयों से हुआ उपचार

    मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर से रविवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों के 13 बाल हृदय रोगियों को उनके परिजनों के साथ सात एंबुलेंस के माध्यम से जयप्रभा मेदांता अस्पताल, पटना के लिए रवाना किया गया। इस दौरान चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर सभी एंबुलेंस को विदा किया। यह पहल मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के तहत बच्चों को बेहतर एवं नि:शुल्क उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

    आरबीएसके के जिला समन्वयक डॉ. शशि मिश्रा ने बताया कि बिहार सरकार के सहयोग से जयप्रभा मेदांता अस्पताल में नि:शुल्क ईको जांच शिविर आयोजित किया गया है, जहां पूर्वी चंपारण सहित राज्य के विभिन्न जिलों से आए बाल हृदय रोगियों की विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि बच्चों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए पीपराकोठी के फार्मासिस्ट मो. शमीम को भी साथ भेजा गया है, ताकि अस्पताल प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मरीजों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

    सिविल सर्जन डॉ. दिलीप कुमार ने बताया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना के अंतर्गत 180 बच्चों की नि:शुल्क सफल हृदय सर्जरी कराई जा चुकी है। इसके अलावा 100 से अधिक बाल हृदय रोगियों का दवाइयों के माध्यम से सफल उपचार किया गया है। उन्होंने कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए जीवनदायी साबित हो रही है और स्वास्थ्य विभाग ऐसे सभी जरूरतमंद बच्चों तक इस सुविधा का लाभ पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है।

    इस अवसर पर डॉ. शशि मिश्रा, डॉ. सरताज आलम, फार्मासिस्ट मो. शमीम, प्रमोद कुमार तथा जौवाद हुमैन सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728