किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    बाल हृदय योजना से 23 बच्चों को मिली नई उम्मीद, निःशुल्क उपचार के लिए मेदांता रवाना

    -अब तक पश्चिम चंपारण जिले के 100 से अधिक जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है

    बेतिया। पश्चिम चंपारण जिले में बाल हृदय योजना के तहत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 23 चिन्हित बच्चों को निःशुल्क जांच एवं उपचार के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से जय प्रभा मेदांता सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल भेजा गया। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने हरी झंडी दिखाकर सभी बच्चों को रवाना किया।

    अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि बाल हृदय योजना के अंतर्गत अब तक पश्चिम चंपारण जिले के 100 से अधिक जन्मजात हृदय रोग से ग्रसित बच्चों का सफलतापूर्वक निःशुल्क ऑपरेशन कराया जा चुका है। इस योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को बेहतर एवं जीवनरक्षक चिकित्सा उपलब्ध कराई जा रही है।

    उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों पर नियमित स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाता है। इसी दौरान जिन बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण पाए जाते हैं, उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क जांच कराकर बाल हृदय योजना के अंतर्गत रेफर किया जाता है।

    उन्होंने बताया कि योजना का उद्देश्य हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की समय पर पहचान कर उन्हें उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि उनका समय रहते उपचार हो सके और वे स्वस्थ एवं सामान्य जीवन जी सकें। जिला स्वास्थ्य प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी बच्चे में हृदय रोग से संबंधित लक्षण दिखाई दें तो वे निकटतम स्वास्थ्य केंद्र या आरबीएसके टीम से संपर्क कर योजना का लाभ उठाएं।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728