किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    बीडीओ और मुखिया ने दवा खाकर किया फाइलेरिया मुक्ति अभियान का आगाज

    ​शिवहर: ताजपुर प्रखंड के अम्बेडकर बैठक प्रांगण में स्वास्थ्य विभाग द्वारा फाइलेरिया (हाथीपांव) से बचाव हेतु सर्वजन दवा सेवन (एमडीए) अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद राहिल एवं स्थानीय मुखिया अजय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

    ​आमजन के बीच दवा के प्रति विश्वास जगाने के लिए बीडीओ मोहम्मद राहिल और मुखिया अजय कुमार सिंह ने स्वास्थ्य कर्मियों की मौजूदगी में स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन किया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज लेकिन बचाव योग्य बीमारी है। नियमित दवा सेवन ही इससे बचने का एकमात्र रास्ता है।

    ​अभियान के दौरान बताया गया कि इस बार फाइलेरिया के विरुद्ध सुरक्षा चक्र को मजबूत करने के लिए तीन तरह की दवाओं डीईसी, अल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन (चिह्नित क्षेत्रों में तीसरी दवा के रूप में) का उपयोग किया जा रहा है।

    ​कार्यक्रम में पीरामल स्वास्थ्य के नवीन कुमार मिश्रा और डब्ल्यूएचओ प्रतिनिधि गोपाल प्रसाद ने तकनीकी जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग, जीविका और विकास मित्र मिलकर घर-घर जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र व्यक्ति दवा सेवन से वंचित न रहे।

    ​इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से श्री मनोज कुमार, जीविका से श्री रंजन कुमार, पंचायत सचिव तिलक रिजवी और विकास मित्र सुनील कुमार राम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अधिकारियों ने अपील की कि ग्रामीण 'हाथीपांव' जैसे अभिशाप से बचने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही दवा का सेवन करें।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728