किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    रोगी हितधारक मंच के सदस्यों के सहयोग से लोगों को खिलाई गईं सर्वजन दवा

    -मुखिया व जनप्रतिनिधियों ने दवा सेवन कर किया अभियान का शुभारंभ 

    -सीएचओ के साथ आशा, एएनएम व फाइलेरिया रोगियों ने निभाई मुख्य भूमिका

    मोतिहारी। फाइलेरिया मुक्त अभियान को जिले में सफल बनाने की दिशा में मंगलवार को चकिया प्रखंड के वाटगंज में सीएचओ अमर चौधरी के नेतृत्व में मुखिया कबीरा खातून के एवं पीएसपी के प्रतिनिधि, एएनएम समेत 23 लोगों ने हाथी पाँव से बचाव की जानकारी देकर ग्राम वासियों को दवा सेवन कराया। वहीँ मधुबन प्रखंड में जितौरा वार्ड नंबर 11 से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम एमडीए प्रोग्राम की शुरुआत की गई जिसमें उप मुखिया चंदन कुमार एवं हाथी पाँव के मरीजों ने दवा खाई। सीएचओ जितेंद्र कुमार एएनएम, आशा फैसिलिटेटर आशा सेविका ने लोगों को जागरूक किया मौके पर ग्रामीण उपस्थित रहे, खरसाल के मुखिया शिव दुलारी देवी,सीएचओ राहुल कुमार, एएनएम मनीषा कुमारी,रानी कुमारी,नेहा गौतम, ने मरीज अतिबल सहनी व अन्य लोगों को दवा सेवन कराया।वहीँ स्थानीय मध्य विधालय के प्रधान शिक्षक ने बच्चों व आम लोगों को दवा सेवन करने का अनुरोध किया।वहीँ मधुबनी दुबे टोला संग्रामपुर आम पर सर्वजन दवा सेवन का उद्घाटन वार्ड सदस्य द्वारा किया गया। जिसमें सीएचओ प्रदीप सैनी,स्टाफ नर्स,वार्ड मेंबर, आशा तथा पीएसपी सदस्यों की उपस्थिति रही।

    दवा सेवन कार्यक्रम का किया पर्यवेक्षण:

    आयुष्मान आरोग्य मंदिर ईजरा, संग्रामपुर पर सर्वजन दवा सेवन का उद्घाटन मुखिया जितेन्द्र राम द्वारा दवा खाकर किया गया। जिसमें सीएचओ भिखाराम, सरपंच, वार्ड मेंबर, आशा तथा रोगी हित धारक मंच के सदस्यों की उपस्थिति रही।सीएचओ भिखाराम ने पर्यवेक्षण करते हुए वार्ड नंबर 10 ईजरा संग्रामपुर में 110 से ज्यादा लोगों को दवा सेवन कराया। चिरैया प्रखंड के पीएचसी में प्रभारी डॉ श्याम पासवान् के देखरेख में आशा, प्रबंधक जियाउल हक, बीसीएम दीपक कुमार ने दवा सेवन कराया, वहीँ बैधनाथपूर आयुष्मान आरोग्य मंदिर में सीएचओ रानी कुमारी चौरासिया ने एचडब्लूसी को आकर्षक ढंग से सजाया, उनके देखरेख में कई लोगों को दवा सेवन कराया गया, लालबेगिया सेंटीनल साईट में सीएचओ रोहित राज के नेतृत्व में 40 से अधिक लोगों को दवा का महत्व बताते हुए दवा खिलाया गया। वहीँ मधुबनी में फाइसीलिटेटर गीता देवी एवं आशा के ततपरता से घर घर जाकर कई लोगों को दवा सेवन कराया गया।

    मौके पर चिरैया, संग्रामपुर, मधुबन, चकिया, मोतिहारी प्रभारी ने बताया की सर्वजन दवा सेवन कर ही भविष्य में हम इस खतरनाक बीमारी से सुरक्षित रह सकते है।इसलिए अपने साथ अपने परिवार एवं आस-पास के लोगों को भी दवा खाने के लिए प्रेरित करें। ताकि किसी भी व्यक्ति को फ़ाइलेरिया का अभिशाप नहीं झेलना पड़े।आज के कार्यक्रम में सभी की भागीदारी पर जिले के सिविल सर्जन एवं डीभीडीसीओ ने बधाई देते हुए कहा की आपसभी के सहयोग से ही  अभियान की सफलता होगी।और देश समाज सुरक्षित रहेगा।

    मौके पर जनप्रतिनिधि, सीएचओ-पीएसपी के सदस्य, सहयोगी संस्था के लोग एवं अन्य उपस्थित रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728