किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    डीएम ने दवा खाकर किया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारम्भ

    - जिले भर के स्वास्थ्य केंद्रों में खिलाई जा रहीं है दवा

    - हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं-सीएस

    मोतिहारी। सदर अस्पताल परिसर में लगे कैंप में जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने फाइलेरिया से बचाव हेतु सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया इस दौरान उन्होंने स्वयं दवा का सेवन करते हुए जिले के सभी स्वस्थ्य लोगों को सर्वजन दवा सेवन करने का संदेश दिया। मौके पर उन्होंने कहा की फाइलेरिया हाथी पाँव एक गंभीर बीमारी है जिससे बचाव हेतु सर्वजन दवा सेवन करना सभी के लिए बहुत जरूरी है।उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही दवाओं का सेवन करें, और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें।सीएस डॉ दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की जिले भर के सभी स्वास्थ्य केंद्र पर दवा उपलब्ध है। आशा घर-घर जाकर लोगों को सामने दवा खिलाएगी, उसके बाद बूथ लगाकर स्कूलों व अन्य जगहों पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया की हल्के-फुल्के साइड इफेक्ट से घबराने की जरूरत नहीं है।वहीँ उन्होंने कहा की दवा खाली पेट नहीं लेनी है। दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को छोड़कर सभी को दवा दी जाएगी। डीभीडीसीओ डॉ एस सी शर्मा ने कहा की उप स्वास्थ्य केंद्रों पर भी जनप्रतिनिधि व सी एच ओ के द्वारा दवा सेवन कराया जा रहा है।सभी को एक बात समझनी चाहिए की दवा लेने के बाद हल्का बुखार या चक्कर आना सामान्य है। दवा न लेना ही सबसे बड़ा खतरा है, क्योंकि एक संक्रमित व्यक्ति पूरे गांव के लिए जोखिम बन सकता है।मोतिहारी सदर पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ दिलीप शाही के द्वारा लोगों व स्वास्थ्य कर्मियों को सर्वजन दवा सेवन कराया गया।

    मौके पर डीएस डॉ एस एन सत्यार्थी, चिकित्सक,डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन, डीसीएम नंदन झा,स्वास्थ्य कर्मी एवं सहयोगी संस्था पिरामल, डब्लूएचओ, पीएसआई, सिफार के प्रतिनिधि मौजूद थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728