किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    क्लीफ़्ट लिप औऱ पैलेट से ग्रसित 6 बच्चे जांच और उसके बाद सर्जरी के लिए डंकन हॉस्पिटल रवाना

    वैशाली। जिले से राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत 6 क्लीफ़्ट लिप औऱ पैलेट से ग्रसित बच्चों को लव विथाउट रीज़न फाउंडेशन के सहयोग से कैंप मे जाँच औऱ जाँच उपरान्त सर्जरी कराने के लिए आज शनिवार क़ो रीजयंस बियॉन्ड मेडिकल यूनियन सोसाइटी, द डांकन अस्पताल, रक्सौल, ईस्ट चम्पारण सर्जरी हेतु भेजा गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ कुमार मनोज, जिला लेखा प्रबंधक डॉ अमित आनंद, जिला सामुदायिक उत्तप्रेरक निभा रानी सिन्हा औऱ डॉ शाइस्ता, डीइआईसी प्रबंधक-सह-समन्वयक आरबीएसके की उपस्थिति मे बच्चों को जिला स्वास्थ्य समिति, वैशाली से तीन 102 एम्बुलेंस के माध्यम से भेजा गया। साथ ही फार्मासिस्ट अमर कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, लालगंज को बच्चों के अभिभावक और अस्पताल संस्थान के साथ  समन्वय स्थापित करने हेतु बच्चों के साथ रक्सौल भेजा गया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728