जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग व अन्य अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
- ग्रामीणों के घर घर पहुंच कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित की जाए: डीएम
मोतिहारी ,06 अक्टूबर।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में जिलास्तरीय पदाधिकारियों के साथ स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि 08 अक्टूबर तक जिले भर में 18 वर्ष से अधिक उम्र के सभी महिला /पुरुष का शत प्रतिशत टीकाकरण हर हाल में सुनिश्चित की जाए।
प्रखंड -चकिया, छौड़ादानो, अरेराज, रक्सौल, मेहसी, तुरकौलिया, सुगौली ,रामगढ़वा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से प्रमाण पत्र निर्गत किया गया है । ये सभी प्रखंड कोविड-19 टीकाकरण के प्रथम खुराक से अच्छादित कर दिए गए हैं । बाकी बचे प्रखंडों में भी 3 दिनों में पूर्ण रूप से सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुरुष एवं महिला को शत प्रतिशत टीकाकरण से आच्छादित करने का सख्त निर्देश दिया गया । जिलाधिकारी ने कहा जीविका ग्राम संगठन के अध्यक्ष, आशा ,आंगनबाड़ी सेविका ,सहायिका अपने क्षेत्र के सभी टीकाकरण से वंचित लोगों का टीकाकरण 3 दिनों में हर हाल में कराना सुनिश्चित करेंगे ।
टीकाकरण से न रहे कोई वंचित:
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि टीकाकरण से 18 वर्ष से ऊपर के कोई भी लोग वंचित ना रहे । एक भी व्यक्ति न छूटे इसका पूरा ध्यान रखें।आने वाले पर्व त्यौहार एवं पंचायत चुनाव के मद्देनजर कोविड-19 महामारी से सुरक्षा के लिए टीकाकरण ही एकमात्र उपाय है। जिला वासियों की सुरक्षा के लिए शतप्रतिशत टीकाकरण अति आवश्यक है ।
घर घर पहुँच कर कर शत प्रतिशत टीकाकरण करें सुनिश्चित:
डीएम ने आदेश देते हुए कहा कि- ग्रामीण क्षेत्रों में टीकाकरण से वंचित लोगों के घर घर पहुंच कर शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित की जाए । उन्होंने कहा कि आपदा कार्य में लापरवाही करने वाले आशा को चयन मुक्त किया जाएगा । सभी वरीय पदाधिकारी अपने-अपने प्रखंड के पंचायतों में रेंडमली जांच करना सुनिश्चित करें कि शत-प्रतिशत लोगों का वैक्सीनेशन हुआ है या नहीं ।
इसी प्रकार डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ, केयर, स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारी, प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, क्रॉस वेरिफिकेशन करना सुनिश्चित करेंगे। ताकि पंचायतों के गांवों में, टोलों में कोई भी व्यक्ति टीकाकरण से वंचित ना रह सके।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार,एसीएमओ,डॉ शैलेंद्र कुमार, डीआईओ डॉ शरद चन्द्र शर्मा,डीपीएम अमित अचल, डीपीएम जीविका, डीपीओ आईसीडीएस, डब्ल्यूएचओ, केयर , यूनिसेफ आदि के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
No comments