किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    फाइलेरिया मुक्त अभियान: एसडीएम ने सर्वजन दवा अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की

    फाइलेरिया मुक्त अभियान: एसडीएम ने सर्वजन  दवा अभियान के दूसरे चरण  की शुरुआत की


    - ग्रामीणों को हाथी पाँव के बारे में जागरूक किया जा रहा है 

     - गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार एवं दो वर्ष से कम के बच्चों को नहीं खिलाएं फाइलेरिया की दवा

    मोतिहारी ,06 अक्टूबर।

    जिले के पकड़ीदयाल अनुमंडल में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से, अनुमंडलाधिकारी कुमार रवीन्द्र द्वारा फाइलेरिया की दवा डीईसी और अल्बेन्डाजोल की खुराक खाकर दूसरे चरण के कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस मौके पर  उन्होंने  कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए डीईसी एवं अल्बेंडाजोल की खुराक आप अवश्य लें, ताकि फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचा जा सके ।

    इस अवसर पर अनुमंडलाधिकारी ने स्पस्ट तौर पर कहा कि गर्भवती महिला, गंभीर रूप से बीमार एवं दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को फाइलेरिया की दवा नहीं खिलाएं।

    अभियान की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि 06 अक्टूबर से आपके घर में फाइलेरिया से बचाव की दवा पहुंचेगी। दवा जरूर खाएं। फाइलेरिया  उन्मूलन कार्यक्रम में राज्य भर में 22 जिलों में यह अभियान चलाया जा रहा है।

    प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने बताया कि प्रखण्ड को फाइलेरिया मुक्त बनाने के लिए 06अक्टूबर से सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम शुरू हुआ है| अभियान के दौरान बच्चों व अन्य लाभार्थियों को फाइलेरिया से बचाव को स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से आशा कार्यकर्ताओं के सामने दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रखंड को  1लाख 70 हजार 30 फाइलेरिया रोधी दवाएं प्राप्त हुई हैं । जिसे सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जा रहा है। वही इस अवसर पर पर्यवेक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

    केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक सतीश कुमार सिंह,प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार, प्रखंड समुदाय उत्प्रेरक अनील मंडल ने बताया कि इस अभियान में डीईसी एवं  अल्बेंडाजोल की गोलियाँ लोगों की दी जाएगी। 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की एक गोली एवं  अल्बेंडाजोल की एक गोली, 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो गोली एवं  अल्बेंडाजोल की एक गोली एवं 15 वर्ष से अधिक लोगों को डीईसी की तीन गोली एवं  अल्बेंडाजोल की एक गोली दी जाएगी।  अल्बेन्डाजोल का सेवन चबाकर किया जाना है।

    मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार, प्रखण्ड स्वास्थ्य प्रबंधक अवनीश कुमार, प्रखंड समुदाय उत्प्रेरक अनील मंडल ,केयर इंडिया के प्रखण्ड प्रबन्धक सतीश कुमार सिंह ,केशव कुमार ,आशिक हुसैन ,एवम पीसीआई के चन्दन कुमार उपस्थित थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728