पूजा पंडालों में कोविड अनुरूप नियमों पर ही मिलेगा प्रवेश
पूजा पंडालों में कोविड अनुरूप नियमों पर ही मिलेगा प्रवेश
- प्रवेश से पहले ही कराया जाएगा हाथों को सैनिटाइज
- मास्क और शारीरिक दूरी के नियम को भी पड़ेगा अपनाना
मोतिहारी, 07 अक्टूबर। जिले में पर्व-त्यौहार की शुरू होते ही स्वास्थ्य विभाग एवं जिला प्रशासन के साथ पूजा समितियां सजग दिख रही हैं। दुर्गा पूजा के दौरान कोविड नियमों का पालन करने के लिए आम लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
कोरोना प्रोटोकॉल के साथ मनायी जाएगी दुर्गापूजा
मोतिहारी के मेनरोड स्थित द्वारदेवी स्थान पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य तारकेश्वर प्रसाद जायसवाल ने बताया कि यहाँ दुर्गा पूजा कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मनायी जाएगी | मास्क व सैनिटाइजर के प्रयोग के साथ द्वार देवी मन्दिर स्थान में भक्तों का प्रवेश होगा | साथ ही ज्यादा भीड़ भाड़ न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा । वहीं बसंत कुमार " बाबा" ने बताया कि पिछले साल भी यहाँ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दुर्गा पूजा मनाई गई थी। जिसमें भक्तों के बीच लगभग 2500 से भी ज्यादा मास्क बाँटे गए थे। उन्होंने बताया कि लोगों से हमसभी अपील करते हैं कि खुद के साथ साथ अपने परिजनों और रिश्तेदारों व शहर के नागरिकों की सुरक्षा के लिए कोविड नियमों का पालन बेहद महत्वपूर्ण है। कोविड नियमों का पालन करें एवं टीकाकरण जरूर कराएं। बिना टीकाकरण पूरी तरह सुरक्षित नहीं हो पाएंगे। इसलिए सही समय पर दोनो डोज लें और साथ में मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर सुरक्षित रहें।
घरों में भी पर्व-त्यौहार मनाने की अपील
पूजा समिति के कार्यकारिणी सदस्य तारकेश्वर प्रसाद जायसवाल ने कहा कि बेवजह के भीड़भाड़ वाली जगहों पर कम से कम समय व्यतीत करना है। उन्होंने बताया कि आप अपने घरों में भी पर्व-त्यौहार मना सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार ही दुर्गा पूजा की जाएगी। पूजा के दौरान ज्यादा साउंड, डीजे, का प्रबंध इस बार नहीं किया जाएगा। मास्क का प्रयोग करने के लिए जगह जगह स्टिकर लगाया जाएगा। राजेश कुमार , ओमप्रकाश कुमार एवं रंजीत कुमार ने कहा कि दुर्गा पूजा में बच्चों को लेकर न आयें। भीड़ भाड़ न करें। साथ ही कोविड से बचाव के लिए इन बातों पर जरूर ध्यान दें।
कोरोना काल मे इन बातों का ध्यान जरूर रखें -
- कृपया साफ सुथरे 3 लेयर मास्क का उपयोग करें ।
- यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं।
- दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें ।
- नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं ।
- कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र अथवा जिला कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 एवं 06252-242418 पर संपर्क करें।
No comments