किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती है सरकार: मंगल पांडेय

    गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देना चाहती है सरकार: मंगल पांडेय 


    - सीएचसी होगें 30 बेडेड

    - 10 हजार लोगों को मिल चुका है टेलिमेडिसीन का लाभ

     वैशाली। 7 अक्टूबर 

    सरकार लोगों को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर सुविधा देना चाहती है, जिसके लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है। ये बातें वैशाली समाहरणालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं से संबंधित मूल चीजों की जानकारी निचले स्तर के कर्मियों को दी जाय साथ ही स्थानीय स्तर पर ग्रामीण लोगों के साथ एवं जनप्रतिनिधि के साथ बैठक कर स्वास्थ्य संबंधी देय सुविधाओं के बारे में बतायी जाय, ताकि लोग इसका बेहतर लाभ उठा सके। आशा कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया जाय। उनका भुगतान समय से किया जाय। 

    कोविड कार्यों की हुई सराहना 

    स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय ने जिले में कोविड जांच एवं टीकाकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आने वाला एक से दो माह हमारे लिए चुनौतीपूर्ण है। पर्व के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग बाहर से आएगें। इस परिस्थिति में सघन जांच अभियान चलायी जाय। वैसे गांवों को चिन्हित किया जाय  जहां बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है वहां जांच की व्यवस्था करायी जाय। मंत्री ने कहा कि कोविड की स्थिति सामान्य हो रही है। इस स्थिति में रूटीन इम्यूनाइजेशन को बढ़ाया जाना चाहिए। समीक्षा के दौरान सभी पीएचसी पर सभी दवाओं की उपलब्धता की भी जानकारी ली गयी तथा सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि वे इसकी लगातार समीक्षा करें और ससमय दवाईंयों की मांगपत्र विभाग को भेजें। 

    टेलिमेडिसीन के बारे में ली गयी जानकारी

    समीक्षा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने टेलिमेडीसीन के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बारे में सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि करीब 10 हजार लोगों को टेलिमेडिसीन का लाभ प्राप्त हुआ है। अगले दो महीने में इस व्यवस्था में और तेजी लायी जाएगी। जिसमें हब पर स्पेशलिस्ट चिकित्सकों को बैठाया जाएगा। 

    सभी सीएचसी 30 बेडेड होगें

    मंगल पांडेय ने कहा कि अब सभी पीएचसी सीएचसी में परिवर्तित हो चुके हैं। वहां 30 बेड के अस्पताल का निर्माण होगा। जिसे अगले 18 माह में पूरा कर लिया जाएगा। वहीं एपीएचसी तथा स्वास्थ्य उपकेंद्र के लिए भी जमीन अधिग्रहित किया जाएगा। बैठक में डीडीसी विजय प्रकाश मीणा, हाजीपुर के विधायक अवधेश सिंह, महुआ के विधायक मुकेश रौशन, सिविल सर्जन डॉ प्रमोद कुमार सिंह, सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारी समेत अन्य लोग मौजूद थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728