किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    रात्रि चौपाल में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर लोगों को किया गया जागरूक

    -वार्ड संख्या 24 व 25 में प्री-टास नाइट ब्लड सर्वे पर हुई चर्चा, जांच में सहयोग की अपील

    ​शिवहर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 24 एवं 25 में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल के माध्यम से स्थानीय लोगों को फाइलेरिया उन्मूलन अभियान और प्री-टास नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) गतिविधि को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को रात्रि रक्त जांच की आवश्यकता, उद्देश्य और इसकी पूरी प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी।

    ​कार्यक्रम पदाधिकारी (संचारी रोग) नवीन कुमार मिश्रा (पीरामल फाउंडेशन) ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि फाइलेरिया के परजीवी रात के समय ही मानव रक्त में अधिक सक्रिय होते हैं। इसी वजह से रात में रक्त का नमूना लेकर संक्रमण की सटीक स्थिति का पता लगाया जाता है। उन्होंने उपस्थित लोगों से सर्वे टीम का सहयोग करने और बिना किसी हिचकिचाहट के जांच कराने की अपील की, ताकि समय रहते इस बीमारी की रोकथाम की जा सके।

    ​मौके पर मौजूद आशा कार्यकर्ता खुशबू कुमारी ने भी वार्डवासियों को प्रेरित करते हुए कहा कि फाइलेरिया से बचाव के लिए जांच बेहद जरूरी है। उन्होंने सर्वेक्षण टीम के पहुंचने पर हरसंभव सहयोग देने का आग्रह किया। चौपाल के दौरान ग्रामीणों के मन में रक्त संग्रह को लेकर उठ रहे सवालों और भ्रांतियों को भी दूर किया गया। स्थानीय लोगों ने अभियान में पूरा सहयोग देने और आसपास के अन्य लोगों को भी जांच के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728