किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    एनक्यूएएस मानकों के अनुपालन पर जोर, स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता सुधार की समीक्षा

    -विभागवार कमियों की हुई समीक्षा, समयबद्ध सुधार के निर्देश

    -मरीजों की सुरक्षा और संक्रमण नियंत्रण को प्राथमिकता

    -दस्तावेजीकरण व फॉलो-अप असेसमेंट पर विशेष जोर

    मुजफ्फरपुर। जिला स्वास्थ्य समिति एवं सदर अस्पताल, मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार और एनक्यूएएस मानकों की तैयारियों को लेकर गुणवत्ता सुधार (क्यू आई) बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सिविल सर्जन ने की। इसमें डीपीएम, डीसीक्यूए, एचएम, विभागीय नोडल पदाधिकारी, पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के प्रभारी शामिल हुए।

    बैठक में अस्पताल के विभिन्न विभागों में गुणवत्ता सुधार की स्थिति की समीक्षा की गई। लेबर रूम, मैटरनिटी ओटी, एसएनसीयू एवं मैटरनिटी वार्ड से प्राप्त फीडबैक पर विस्तार से चर्चा हुई। साथ ही विभागवार एनक्यूएएस मूल्यांकन में सामने आई कमियों, सुधार के क्षेत्रों और आगामी तैयारियों की समीक्षा की गई।

    समीक्षा के दौरान चिन्हित कमियों को संबंधित विभागों के पदाधिकारियों एवं टीमों के समक्ष रखा गया। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों को कमियों के निराकरण के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

    बैठक में दस्तावेजीकरण एवं रिकॉर्ड संधारण, मरीजों की सुरक्षा, संक्रमण नियंत्रण और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर दिया गया। नोडल पदाधिकारियों एवं विभागीय प्रभारियों को अपने-अपने विभागों में सुधारात्मक कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा उनकी प्रगति की समीक्षा आगामी क्यूआई बैठकों में करने को कहा गया।

    अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि किए गए सुधारात्मक कार्यों से संबंधित साक्ष्य एवं अभिलेख व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखें, ताकि आगामी एनक्यूएएस मूल्यांकन के दौरान उनका सत्यापन किया जा सके। साथ ही फॉलो-अप असेसमेंट के माध्यम से चिन्हित कमियों के निराकरण और सुधार की स्थिति की नियमित जांच पर भी बल दिया गया।

    बैठक का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थान में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करना तथा एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप निरंतर सुधार सुनिश्चित करना था।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728