किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सदर अस्पताल में पहली बार दुर्लभ हिस्टेरेक्टॉमी सर्जरी सफल, महिला को मिला नया जीवन

    ​-स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने रचा इतिहास

    ​-निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से मिली राहत, पूरी तरह नि:शुल्क हुआ जटिल ऑपरेशन

    मुजफ्फरपुर। सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नया इतिहास रचा गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम ने एक अत्यंत जटिल और दुर्लभ मामले में सफल हिस्टेरेक्टॉमी (गर्भाशय निकालने का ऑपरेशन) कर महिला मरीज को नई जिंदगी दी है। सदर अस्पताल में इस तरह का यह पहला अत्यंत दुर्लभ केस था, जिसे चिकित्सकों ने पूरी कुशलता के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

    ​यह जटिल ऑपरेशन सदर अस्पताल की प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेरणा सिंह के नेतृत्व में किया गया। सर्जरी में वरिष्ठ एनेस्थेटिस्ट डॉ. निगम ने बेहोशी की जटिल प्रक्रिया को संभाला, वहीं जनरल सर्जन डॉ. प्रभात ने तकनीकी व सर्जिकल बैकअप देकर इसे सफल बनाया।

    ​रेफरल पर लगेगा अंकुश, स्थानीय स्तर पर ही मिलेगा जटिल मामलों का इलाज:

    ​अस्पताल में इस तरह की जटिल व दुर्लभ सर्जरी की शुरुआत से अब अनावश्यक रेफरल पर भी प्रभावी अंकुश लगेगा। पहले ऐसे हाई-रिस्क और पेचीदा मामलों में मरीजों को तत्काल हायर सेंटर (एसकेएमसीएच या पटना) रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीजों की जान का जोखिम और आर्थिक बोझ दोनों बढ़ जाता था। अब सदर अस्पताल में ही विशेषज्ञों की मौजूदगी और अत्याधुनिक सुविधाओं के चलते ऐसे गंभीर मामलों का सफल इलाज संभव हो रहा है, जिससे रेफरल दर में भारी गिरावट आएगी और स्थानीय स्तर पर ही आम जनता को फौरी राहत मिलेगी।

    ​सदर अस्पताल अब जटिल सर्जरी के लिए भी पूरी तरह सक्षम:

    ​मामले की सराहना करते हुए सिविल सर्जन डॉ. सुधीर कुमार ने मेडिकल टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा: ​"सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। यह पहला मौका है जब इतने दुर्लभ मामले में सफल हिस्टेरेक्टॉमी की गई है। डॉ. प्रेरणा सिंह, डॉ. निगम और डॉ. प्रभात की टीम ने सराहनीय कार्य किया है। हमारी प्राथमिकता रेफरल को न्यूनतम कर मरीजों को यहीं संपूर्ण उपचार देना है। अब जिले के लोगों को गंभीर रोगों के इलाज के लिए बड़े शहरों या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।"

    ​सफल ऑपरेशन के बाद महिला के परिजनों ने डॉक्टरों और स्वास्थ्य प्रशासन का आभार जताया है। पूरी प्रक्रिया अस्पताल में पूर्णतः नि:शुल्क संपन्न हुई।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728