किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    हर नागरिक की जाँच, स्वस्थ शिवहर की पहचान

    -शिवहर में ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार’ अभियान शुरू

    -30 वर्ष से अधिक उम्र के 5.26 लाख लोगों की होगी मुफ्त स्क्रीनिंग, 117 स्वास्थ्य केंद्रों पर मिलेगी सुविधा

    शिवहर। गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) की समय पर पहचान और उपचार के उद्देश्य से जिले में बुधवार को ‘जाँच एवं उपचार–चिकित्सा आपके द्वार अभियान’ का शुभारंभ किया गया। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री द्वारा पटना के ऊर्जा स्टेडियम से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही शिवहर जिले में भी 90 दिवसीय विशेष स्वास्थ्य अभियान की शुरुआत हुई।

    यह अभियान 2 सितंबर से 30 नवंबर 2026 तक चलेगा। इसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के करीब 5.26 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की जाएगी। जिले के 117 चिन्हित स्वास्थ्य संस्थानों, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से लेकर जिला अस्पताल तक, लोगों को जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान मधुमेह, उच्च रक्तचाप तथा विभिन्न प्रकार के कैंसर जैसी गंभीर गैर-संचारी बीमारियों की निःशुल्क स्क्रीनिंग होगी।

    स्वास्थ्य टीमों को किया गया सक्रिय:

    प्रभारी जिलाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त संजय कुमार ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में अभियान का लाभ उठाने और समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की। सिविल सर्जन डॉ. रविन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए जिला अस्पताल से लेकर गांवों के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तक स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।

    जागरूकता रथ से लोगों को किया जाएगा जागरूक:

    जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. सुरेश राम ने बताया कि अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में जागरूकता रथ चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से लोगों को एनसीडी की जांच के प्रति जागरूक करते हुए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान के सुचारू संचालन के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728