किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    30 वर्ष से अधिक आयु वालों की एनसीडी स्क्रीनिंग का विशेष अभियान

    -जिले के 526 स्वास्थ्य संस्थानों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह व कैंसर समेत विभिन्न रोगों की हो रही जांच

    मोतिहारी। जिले में ‘जांच एवं उपचार चिकित्सा आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी आमजनों के लिए गैर-संचारी रोग (एनसीडी) का विशेष स्क्रीनिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिले के सभी 526 स्वास्थ्य संस्थानों में लोगों की जांच, उपचार, परामर्श एवं आवश्यक दवाओं की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

    अभियान के तहत अब तक 25 लाख के लक्ष्य के विरुद्ध 5 लाख 67 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। स्वास्थ्य उपकेंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं अनुमंडलीय अस्पतालों में सीएचओ एवं एएनएम द्वारा स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। उच्च रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, हृदय रोग एवं सांस से संबंधित पुरानी बीमारियों की प्रारंभिक पहचान पर विशेष जोर दिया जा रहा है। स्वास्थ्य संस्थानों के सफाई कर्मियों की भी उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की जा रही है।

    चिकित्सकीय परामर्श, दवा व रेफरल की सुविधा:

    जिला गैर-संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. शरतचन्द्र शर्मा ने बताया कि जांच के बाद मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। जरूरत पड़ने पर उच्च स्वास्थ्य संस्थानों में रेफरल की सुविधा भी दी जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरेराज के अंतर्गत शिविर में रह रहे बाढ़ पीड़ितों की एनसीडी स्क्रीनिंग तथा आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

    जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री ठाकुर विश्वमोहन द्वारा प्रतिदिन संध्या प्रखंडवार अभियान की समीक्षा की जा रही है। लोगों को गैर-संचारी रोगों से बचाव के लिए संतुलित आहार, नियमित शारीरिक सक्रियता, व्यसनों से दूरी और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी जा रही है। यह विशेष अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728