किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    फाइलेरिया रोकथाम व देखभाल के लिए एमएमडीपी कार्यशाला आयोजित, 23 मरीजों को मिली मेडिकल किट

    -स्वास्थ्यकर्मियों ने स्वच्छता और व्यायाम का दिया लाइव डेमो, दिव्यांगता प्रमाण पत्र व सरकारी सुविधाओं की भी दी गई जानकारी

    ​​शिवहर। फाइलेरिया से पीड़ित मरीजों की बेहतर देखभाल एवं बीमारी की जटिलताओं की रोकथाम के उद्देश्य से तारियानी स्थित स्वास्थ्य केंद्र में एमएमडीपी (मोर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसएबिलिटी प्रिवेंशन) कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

    ​कार्यशाला में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , वीबीडीएस, एसपीएल, जीएफ तथा पीरामल फाउंडेशन शिवहर के कार्यक्रम पदाधिकारी-संचारी रोग सहित संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    ​मरीजों को सिखाए गए स्वच्छता व व्यायाम के गुर:

    कार्यशाला के दौरान उपस्थित फाइलेरिया मरीजों को प्रभावित अंगों की नियमित सफाई, स्वच्छता, सही देखभाल और हल्के व्यायाम के महत्व के बारे में विस्तार से बताया गया। मरीजों को घर पर सही तरीके से अभ्यास करने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए स्वास्थ्यकर्मियों ने इन गतिविधियों का व्यावहारिक डेमो करके भी दिखाया।

    ​23 मरीजों को मिली एमएमडीपी किट:

    कार्यक्रम के दौरान चिन्हित 23 फाइलेरिया मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित की गई। साथ ही किट में मौजूद सामग्रियों के सही उपयोग का तरीका भी समझाया गया। इसके अलावा, मरीजों को सरकार द्वारा जारी किए जाने वाले दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया और मिलने वाली सरकारी कल्याणकारी योजनाओं व सुविधाओं से अवगत कराया गया।

    ​माह में एक बार फॉलो-अप की सलाह:

    स्वास्थ्यकर्मियों ने उपस्थित सभी मरीजों से नियमित रूप से एमएमडीपी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। साथ ही उन्हें महीने में कम से कम एक बार स्वास्थ्य केंद्र आकर फॉलो-अप कराने और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श लेने की सलाह दी गई।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728