किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    रुन्नीसैदपुर सीएचसी में 20 यक्ष्मा मरीजों को मिला फूड बास्केट

    ​सीतामढ़। ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ के तहत स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में यक्ष्मा (टीबी) मरीजों के बीच फूड बास्केट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने किया। इस दौरान 20 जरूरतमंद मरीजों को पोषण युक्त फूड बास्केट प्रदान किया गया।

    ​प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने बताया कि मरीजों को उचित पोषण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूर्व में भी कई चरणों में फूड बास्केट का वितरण किया जा चुका है। केंद्र की ओर से अब तक कुल 80 मरीजों को इसका लाभ दिया जा चुका है। उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल यक्ष्मा मरीजों की संख्या 200 से अधिक है, और विभाग का लक्ष्य शेष सभी मरीजों को भी जल्द से जल्द इस योजना से आच्छादित करना है।

    ​मौके पर डॉ. फिरदोस, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक श्री राजीव कुमार, वरीय प्रयोगशाला पर्यवेक्षक गिरिन्द्र मोहन मिश्र, बीएएम रौशन कुमार, बीसीएम एमडी कमरे आलम, केटीएस नवीन कुमार, विशाल कुमार, विकास कुमार सहित अस्पताल के सभी स्वास्थ्यकर्मी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728