किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    विश्व स्वास्थ्य संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारी ने टास-1 गतिविधि का किया निरिक्षण

    •मध्य विद्यालय, संदलपुर का किया दौरा 

    •94 बच्चों की हुई जांच, 2 बच्चे मिले पॉजिटिव 

    पटना- गुरुवार को राजेंद्र नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इम्प्लीमेंटशन इकाई अंतर्गत मध्य विधालय, संदल पुर, पटना का विश्व स्वास्थ्य संगठन के नेशनल प्रोफेशनल ऑफिसर डॉ. कमलाकर ने दौरा किया. मालुम हो कि ट्रांसमिशन असेसमेंट सर्वे-1 के अंतर्गत जिला के विभिन्न स्कूलों में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों की फ़ाइलेरिया जांच की जा रही है.  इसी क्रम में गुरुवार को संदलपुर स्थित मध्य विद्यालय में कक्षा 1 और 2 के विद्यार्थियों के कुल 94 बच्चों जाँच किया गया. जांच में 2 बच्चे फाइलेरिआ पॉजिटिव पाए गए. मालुम हो कि बच्चों की क्यू फैट किट के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की जांच की जा रही है. राजेंद्र नगर शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के इम्प्लीमेंटशन इकाई अंतर्गत कुल 4 विद्यालय में विद्यार्थियों की जांच की गयी. 

    पहले के जांच किट को एक सप्ताह तक रखें सुरक्षित:

    विद्यालय में जांच गतिविधि का डॉ. कमलाकर ने सूक्ष्मता से निरिक्षण किया. उन्होंने जांच टीम को निर्देश दिया कि सभी एकत्रित नमूनों को सुरक्षित रखें. उन्होंने कहा कि पहले के जांच किट को भी एक सप्ताह तक सुरक्षित रखना है. उन्होंने जांच टीम को भी जरुरी दिशानिर्देश दिए. 

    इस अवसर पर डॉ. कमलाकर के साथ निरिक्षण टीम में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद, विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय, जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार कल्याणी कुमारी, वीडीसीओ, सिफार प्रतिनिधि नेहा और अन्य उपस्थित रहे.

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728