किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांकीपुर क्लब के स्विमिंग पूल में देशभक्ति का नजारा

    पटना। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बांकीपुर क्लब का स्विमिंग पूल भी देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।

    इस अवसर पर पटना निवासी एवं ए.जी. ऑफिस में कार्यरत कंचन सिंह ने स्विमिंग करते हुए हाथों में तिरंगा लहराकर अपनी देशभक्ति का परिचय दिया। तिरंगे के साथ पूल में तैरते हुए उन्होंने देशभक्ति का अनोखा संदेश दिया। इस मौके पर कंचन सिंह ने कहा, _"हम सभी को देश की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए और आपसी एकता के साथ मिलकर रहना चाहिए। स्विमिंग मेरा शौक है और इसी माध्यम से मैं लोगों को अपनी देशभक्ति से परिचित करा रहा हूं।" 

    बांकीपुर क्लब में मौजूद अन्य सदस्यों ने भी कंचन सिंह की इस पहल की सराहना की और इसे स्वतंत्रता दिवस के भाव को सम्मान देने वाला कदम बताया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728