किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    एनीमिया मुक्त बिहार अभियान का शुभारंभ

    -पश्चिम चम्पारण में 4500 लाभार्थियों की जांच, उपचार एवं परामर्श की सुविधा

    बेतिया। मंगलवार को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार द्वारा राज्यव्यापी “एनीमिया मुक्त बिहार अभियान” का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल अस्पताल, बगहा एवं नरकटियागंज में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां उपस्थित लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। अभियान का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान कर प्रभावित लोगों को आवश्यक उपचार एवं परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि स्वस्थ एवं सशक्त बिहार का निर्माण किया जा सके।

    अभियान के तहत विभिन्न लाभार्थी समूहों की हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। इसमें 6 से 59 माह के बच्चे, किशोर-किशोरियां, गर्भवती एवं धात्री महिलाएं तथा योग्य दंपति शामिल हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य संस्थानों में कार्यरत सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों की भी हीमोग्लोबिन जांच की जाएगी। जांच के दौरान एनीमिया से प्रभावित पाए जाने वाले लाभार्थियों को उनकी आवश्यकता के अनुसार समुचित उपचार, आवश्यक सलाह एवं परामर्श प्रदान किया जाएगा।

    पश्चिम चम्पारण जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में अभियान का संचालन किया जा रहा है। इनमें अनुमंडल अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर एवं स्वास्थ्य उपकेन्द्र शामिल हैं। 25 अगस्त से 30 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभियान के दौरान सोमवार से शनिवार तक किसी भी दिन लाभार्थी अपने नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में पहुंचकर हीमोग्लोबिन की जांच करा सकते हैं।

    स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों से अभियान का लाभ उठाने तथा समय पर हीमोग्लोबिन की जांच कराने की अपील की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जांच की प्रक्रिया सुरक्षित है और इसका कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है। अभियान के तहत मंगलवार को जिले में कुल 4500 लाभार्थियों की जांच कर उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया।



    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728