किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान में 22 हजार लोगों की हुई स्क्रीनिंग

    - चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर लिए 18 मरीजों को गोद 

    - टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हुई समन्वय बैठक 

    - जिला स्तर पर की जा स्क्रीनिंग एवं प्रचार-प्रसार 

    मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले में चल रहे टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिन टीबी मरीजों की खोज अभियान चलाई जा रही है जिसमें जिले में 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की गईं है। इस अभियान के दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप के माध्यम से मरीजों का एक्स-रे किया जा रहा है ताकि तुरंत टीबी के संदिग्ध मरीजों की खोज हो सके। बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग पटना के निर्देश के अनुसार टीबी को जड़ से खत्म करने हेतु अधिक से अधिक लोगो के स्वास्थ्य की जाँच की जानी है इसको लेकर विभाग काफ़ी सक्रिय है, सभी प्रखंडो में प्रखंड विकास पदाधिकारियों, चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ बैठक की जा रही है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिरैया में समन्वय बैठक हुई जिसमें चिरैया प्रखंड के अधिकारियों ने जिनमे चिरैया बीडीओ, बीपीआरओ, डीपीएम जीविका, एमएनई ने मिलकर 18 मरीज को गोद लिया वहीं अब वे निक्षय मित्र बनते हुए 18 मरीजों को पोषण के लिए सहायता करने का संकल्प लिया। प्रखंड के कई एचडब्लूसी क्षेत्र में रोगी हित धारक मंच के सदस्यों के द्वारा प्रचार प्रसार किया जा रहा है। सीडीओ डॉ संजीव ने बताया की प्रतिदिन 25 हजार स्क्रीनिंग करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।यह अभियान 14 अगस्त तक चलेगा।उन्होंने कहा की किसी भी लोगों में 2 हफ्ते से ज्यादा अगर खासी हो तो जाँच जरूर कराए। यह जाँच पूरी तरह निःशुल्क है।

    मौके पर एमओआईसी डॉ श्याम पासान, बीडीओ- डॉ संजय कुमार,बीपीआरओ- इस्तेखार दानिश,बीपीएम जीविका- रामबाबू कुमार,बीएचएम जियाउल हक, बीसीएम दीपक कुमार, नवल किशोर, इस्तेहाक अहमद, अमित कुमार एसटीएस अरविन्द कुमार, पंचायत प्रतिनिधि व अन्य लोग उपस्थित थें।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728