किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    डीडीसी ने एचआईवी एड्स जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

    - असुरक्षित यौन सम्बन्ध, संक्रमित सूई या सीरिंज का प्रयोग, दूषित रक्त का अदन प्रदान इत्यादि से होता है एचआईवी, बचाव हेतु जरूरी है जागरूकता 

    - 17 अगस्त तक लगाया जा रहा है कैंप कई प्रकार की होंगी जाँच 

    मोतिहारी। एचआईवी एड्स जागरुकता रथ को समहरणालय परिसर से डीडीसी डॉ प्रदीप कुमार ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा की लोगों के स्वास्थ्य जाँच हेतु जिले के दर्जनों स्थानों पर कैंप लगाया जा रहा है जहाँ लोगों के एचआईवी / एड्स के साथ ही कई प्रकार की बीमारियों की जाँच की जाएगी। उन्होंने कहा की एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने और लोगों को सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी देने के लिए समय-समय पर ज़िला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा रथ रवाना किया जाता है। वहीं जिले के एड्स नियंत्रण पदाधिकारी सह संचारी रोग पदाधिकारी डॉ संजीव ने कहा की जिले के 65 हाई रिस्क ग्रुप के संभावित स्थानों पर शिविर का आयोजन हो रहा है। इस दौरान लोगों की बीपी, शुगर, हेपेटाइटिस बी,सी 

    सिफलिस आदि जाँच निःशुल्क की जाएगी। उन्होंने अपील करते हुए कहा की अधिक से अधिक लोग शिविर मे जाए और जाँच जरूर कराए। डॉ संजीव ने कहा की एचआईवी संक्रमण से बचने के लिए सुरक्षित यौन संबंध बनाए, और  सुइयों (सिरिंज) का दुबारा इस्तेमाल न करें, हमेशा नए ब्लेड या रेजर इस्तेमाल करें। उन्होंने कहा की अधिकांश मामलो मे सेक्स वर्कर, ड्राइवर, प्रवासी मजदूर के असावधानी के कारण एचआईवी संक्रमितो की संख्या बढ़ती है। जिले के एआरटी केंद्र मोतिहारी एवं डंकन हॉस्पिटल रक्सौल मे एचआईवी की मुफ्त जांच और आजीवन दवा की उपलब्ध है।

    सरकारी सहायता: 

    एड्स पीड़ितों के लिए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही 'बिहार शताब्दी एड्स पीड़ित कल्याण योजना' के तहत 1500 रूपये प्रत्येक माह जीवन भर दी जाती है। वहीं माता -पिता के संक्रमित होने पर बच्चे क़ो परवरिश योजना अंतर्गत 1000 रु 18 वर्ष तक दी जाती है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728