किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    केंद्रीय कृषि सह किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पीएमसीएच का दौरा, अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं का लिया जायजा

    -बदलते बिहार और बदलते भारत का दृश्य प्रस्तुत कर रहा है पीएमसीएच: केंद्रीय कृषि मंत्री 

    पटना: बुधवार को माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री सह किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पटना मेडिकल कॉलेज, अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में नवनिर्मित वार्डों का भ्रमण किया तथा डिजिटल स्क्रीन के माध्यम से अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था तथा मरीजों को गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर बिहार के कृषि मंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, पटना साहिब विधायक श्री रत्नेश कुशवाहा, कुम्हरार विधायक श्री प्रेम गुप्ता तथा श्री कुमार गौरव, अपर कार्यपालक निदेशक, राज्य स्वास्थ्य समिति एवं अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे। मौके पर अस्पताल प्रबंधन द्वारा माननीय कृषि मंत्री को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।  

    गौरतलब है कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार द्वारा फरवरी 2021 में पीएमसीएच में 5462 बेड के नये अस्पताल का शिलान्यास किया गया था। साथ ही उन्होंने वर्ष 2025 में पीएमसीएच में 1100 से ज्यादा बेड का लोकार्पण भी किया था। इस परियोजना के शेष बचे काम को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य किया जा रहा है।

    माननीय केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में सुदृढ़ हो रही चिकित्सा व्यवस्था का एक उदाहरण पटना मेडिकल कॉलेज, अस्पताल (पीएमसीएच) है। पीएमसीएच यहां का बहुत पुराना अस्पताल है, लेकिन अब ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बनने वाला है। इसे 5462 बेड का अस्पताल बनाया जा रहा है, जिनमें कई ब्लॉक बन गये हैं और उन्हें शुरू भी कर दिया गया है, जबकि बाकी का निर्माण कार्य अभी चल रहा है। इसकी विशेषता ये है कि अस्पताल बंद भी ना हो और मरीजों का इलाज भी चलता रहे। उन्होंने कहा कि धीरे-धीरे पुराने भवन को तोड़कर नये भवन बनाये जा रहे हैं। अभी 1100 से ज्यादा बेड शिफ्ट हो चुके हैं। 

    कृषि मंत्री ने कहा कि एक जामाना था जब इलाज के लिए लोग तरसते थे। पीएमसीएच बनने के बाद बिहार को जो सुविधा मिलेगी वो अदभूत होगी। यहां एम्स भी बन गया है साथ ही जिला चिकित्सालय और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद का निर्माण भी हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत तेजी से बदल रहा है इसका एक उदाहरण पीएमसीएच अस्पताल है। पीएमसीएच बदलते बिहार और बदलते भारत का एक दृश्य प्रस्तुत करता है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728