महावारी स्वच्छता दिवस पर छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
-मुजफ्फरपुर के 5 ब्लॉकों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, 'पीएसपी' सदस्यों ने संभाली कमान
मुजफ्फरपुर। जिला अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में बुधवार को 'महावारी स्वच्छता दिवस' के अवसर पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल पांच ब्लॉकों में आयोजित इस अभियान में पीएसपी (रोगी हितधारक मंच ) सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाते हुए किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
मीनापूर और मड़वन में उमड़ी भीड़:
अभियान के तहत ब्लॉक मीनापूर के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रानी खैरा (एचडब्ल्यूसी बनूँआ) में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहाँ सीएचओ प्रमोद कुमार राव और प्रधानाध्यापक (एचएम) धीरज राम के नेतृत्व में छात्राओं को जागरूक किया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य सरिता देवी, एलएफ मरीज मंजू देवी और एसएचजी (जीविका) सदस्य उर्मिला देवी सहित 138 छात्राएं मौजूद रहीं।
दूसरी ओर, ब्लॉक मड़वन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भटौना (एचडब्ल्यूसी भटौना) में सीएचओ अभिलाषा प्रिया और प्रधानाध्यापक (एचएम) शत्रुध्न कुमार की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
जागरूकता अभियान में 'पीएसपी' सदस्यों की रही सक्रिय भूमिका:
भटौना आयुष्मान आरोग्य मंदिर के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में पीएसपी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कमान संभाली। पीएसपी सदस्यों ने महिलाओं व किशोरियों को विशेष रूप से अपने शरीर की साफ-सफाई रखने तथा मासिक धर्म के समय कपड़े की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए पूरी मुस्तैदी से प्रेरित किया।
पीएसपी और स्वास्थ्य कर्मियों ने महावारी स्वच्छता के साथ-साथ क्षेत्र में फैलने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस और एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को इन बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।
185 लोगों को किया गया जागरूक:
कार्यक्रम के अंत में पीएसपी सदस्यों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उपस्थित बच्चों और महिलाओं से अपील की कि वे अपने-अपने घरों में जाकर अपनी माताओं और आस-पड़ोस की महिलाओं को भी इन बीमारियों से बचाव और साफ-सफाई के प्रति जागरूक करें। इस पूरे अभियान के दौरान भटौना और आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर कुल 185 लोगों को सीधे तौर पर जागरूक किया गया। यह कार्यक्रम जिले के कुल 5 ब्लॉकों में सफलतापूर्वक संचालित किया गया।
No comments