राष्ट्रीय डेंगू दिवस: स्वास्थ्य केंद्रों एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिरों मे राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
- रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने लोगों को किया जागरूक
मोतिहारी। जिले के स्वास्थ्य संस्थानों, स्कूलों व आँगनबाड़ी केंद्रों पर आज 16 मई को डेंगू दिवस मनाया गया। इस अवसर पर रोगी हितधारक मंच के सदस्यों व स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों के बीच डेंगू से बचाव के प्रति जागरूकता अभियान चलाया। इस सम्बन्ध मे जिले के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एससी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की डेंगू जैसे खतरनाक बीमारी की रोकथाम के लिए समाज को जागरूक करना जरूरी है। उन्होंने बताया की डेंगू एक मच्छर जनित वायरल बीमारी है, जो एडीज इजिप्टी मच्छर के काटने से फैलती है। बारिश के मौसम में डेंगू के मरीजों में बढ़ोतरी होने की संभावना होती है। इस कारण इस बीमारी से सचेत रहना है इसके लिए आज राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर सदर अस्पताल सहित जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जागरूकता लाने हेतु लोगों के बीच जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। मौके पर डेंगू से बचाव एवं कारण के बारे में जानकारी सहित लिखे हुए पम्पलेट भी बांटा गया। ताकि लोग डेंगू के कारण एवं बचाव के बारे में भली-भांति समझ सकें। आज संग्रामपुर प्रखंड के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर इजरा क मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय इजरा में, जलहा के पीएसपी सदस्य, सीएचओ भीखाराम की अध्यक्षता में,पचभीड़वा मे राकेश मोहनपुरिया, मधुबनी बाजार मे महेंद्र सिँह, चकिया के मधुडीह मे राजेश कुमार, लखनी मे विजय भगत, चिरैया के मध्य विद्यालय मे सीएचओ रोहित राज के द्वारा स्कुल मे सैंकड़ो बच्चों के बीच राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया।वहीं एएनएम कॉलेज मे भीडीसीओ धर्मेंद्र कुमार व सत्यनारायण उरांव के द्वारा राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया गया।
डेंगू के लक्षण एवं बचाव के उपाय :
डेंगू से बचने के लिए घर के आस पास साफ सफाई रखे, रात्रि मे मच्छरदानी का उपयोग करे, तथा बरसात का पानी जमा न होने दें । और डेंगू बीमारी के लक्षणों के बारे में विस्तार से बताया गया । तेज़ बुखार , बदन सर एवं जोड़ो में दर्द तथा आंखों के पीछे दर्द होना, नाक मसूड़े से या उल्टी के साथ रक्त स्त्राव होना त्वचा पर लाल धब्बे या चकते का निशान आना ये सारे डेंगू के लछण है और अगर इनमें से कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति मे दिखे तो उसे जल्दी ही सरकारी स्वास्थ केंद्र पर ले जा कर उसकी जांच एवं ईलाज करवाए।
No comments