किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत मरीजों को मिला पोषण सहयोग

    -100 दिवसीय अभियान में फूड बास्केट का वितरण

    शिवहर। टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे 100 डेज कैंपेन के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में फूड बास्केट का वितरण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य टीबी मरीजों की समय पर पहचान, उचित जांच एवं नियमित उपचार सुनिश्चित करना है, ताकि जिले को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

    कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने टीबी मरीजों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फूड बास्केट प्रदान किया। फूड बास्केट प्राप्त करने वाले लाभार्थियों में गुनौर ठाकुर एवं राधा देवी शामिल रहे। इस अवसर पर मरीजों एवं उनके परिजनों को टीबी से बचाव, उपचार और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई।

    पौष्टिक आहार और नियमित दवा है जरूरी:

    सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने कहा कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी से जल्द स्वस्थ होने के लिए नियमित दवा के साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा संचालित टीबी मुक्त भारत अभियान केवल मरीजों के इलाज तक सीमित नहीं है, बल्कि उन्हें पोषण संबंधी सहायता उपलब्ध कराकर स्वस्थ जीवन की ओर अग्रसर करना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।

    उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार खांसी, बुखार, वजन कम होना या कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दें, तो तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच करानी चाहिए। समय पर जांच और सही उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

    आमजन से जागरूक बनने की अपील:

    कार्यक्रम के दौरान सिविल सर्जन ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि टीबी के प्रति जागरूकता फैलाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से उपचार के दौरान दवाओं का नियमित सेवन करने और मरीजों का मनोबल बढ़ाने की अपील की, ताकि देश को जल्द टीबी मुक्त बनाया जा सके।

    इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार, इंद्र मोहन दिवाकर, एसटीएलएस पवन कुमार, एसटीएस पवन ठाकुर सहित स्वास्थ्य विभाग के कई कर्मी उपस्थित रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728