किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    टीबी के खिलाफ जंग में उतरा ओलीपुर, जनप्रतिनिधियों ने संभाली जिम्मेदारी

    -टीबी मुक्त पंचायत बनने का संकल्प, जनभागीदारी पर दिया जोर

    -स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शुरू हुआ अभियान, जागरूकता, जांच और उपचार पर विशेष फोकस

    सीतामढ़ी। राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार और अलीपुर पंचायत के माननीय मुखिया प्रमोद आनंद के द्वारा अपने पंचायत ओलीपुर, रुन्नी सैदपुर, सीतामढ़ी को टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर मरीजों की सूची तैयार कर नियमित अनुश्रवण करने तथा सरपंच, वार्ड सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधियों को निक्षय मित्र के रूप में जोड़ने का आह्वान किया। जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ. जेड जावेद ने बताया कि वर्ष 2026 की थीम “यस ! वी कैन एंड टीबी- लेड बाय भारत, पावर्ड बाय जनभागीदारी” है, जो जनभागीदारी महत्व को दर्शाती है। ओलीपुर मुखिया प्रमोद आनंद ने कहा कि बिना जन सहयोग के टीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। वही सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध मरीजों को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच के लिए भेजें, जहां सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध हैं। 

    सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने बताया कि स्वच्छता, संतुलित आहार, मास्क का उपयोग और नशे से दूरी बनाकर टीबी से बचाव किया जा सकता है। साथ ही अन्य बीमारियों जैसे डायबिटीज, फेफड़ों की समस्या आदि का समय पर इलाज भी जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. जे.पी. नड्डा द्वारा 100 दिवसीय अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके तहत चिन्हित पंचायतों में कैंप लगाकर संवेदनशील आबादी की स्क्रीनिंग, एक्स-रे एवं बलगम जांच की जाएगी। 

    सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार द्वारा आम लोगों को टीबी मुक्त ओलीपुर पंचायत बनाने के लिए सहयोग प्रदान करने के लिए अपील किया गया। सबके सहयोग से ही अपने क्षेत्र को टीबी मुक्त कराना ही सीएचओ प्रणव कुमार का लक्ष्य है। टीबी सम्बंधित जानकारी देते हुए प्रणव कुमार ने बताया कि टीबी से मुक्ति पाने का बस एक ही रास्ता है समय पर स्क्रीनिंग कर उपचार किया जाए तो टीबी ठीक हो सकता है।

    रंजन सरण डीईओ डीटीसी कार्यालय ने बताया कि ईलाज के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही निश्चय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उनके बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के मध्यम से प्रतेक माह 500 रूपया भी दिया जाता है। इसके लिए मरीज को अपना आधार कार्ड तथा बैंक खाते डीटेल कार्यालय में जमा कराना होता है। डीपीसी हेल्थ दिनेश कुमार द्वारा टीबी के रोकथाम के लिए समय समय पर सभी कर्मियों के साथ बैठक कर रिपोर्ट लिया जाता रहा है और आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाता है।

    कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत ओलीपुर के मुखिया प्रमोद आनंद ने भी ग्रामीणों को टीबी सम्बंधित जानकारी देते हुआ कहा कि टीबी ठीक हो सकता है इसको छुपाए नहीं। डॉ रजनी सिन्हा प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी रुन्नीसैदपुर के कुशल नेतृत्व में इस कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है। इस अवसर पर ओलीपुर के मुखिया श्री प्रमोद आनंद, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी प्रणव कुमार, एएनएम रंजनी कुमारी एवं ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728