चमकी बुखार (एईएस/जेई) को लेकर महिला पर्यवेक्षिकाओं का प्रशिक्षण संपन्न
हाजीपुर। प्रखण्ड कार्यालय, हाजीपुर के सभागार में जिले की आईसीडीएस विभाग की सभी महिला पर्यवेक्षिकाओं के लिए एईएस/जेई (चमकी बुखार) पर एक विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीडीएस की जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रतिभा कुमारी, जिला वेक्टर बोर्न कार्यालय से वेक्टर रोग नियंत्रण पदाधिकारी राजीव कुमार एवं अनिकेत कुमार तथा पिरामल स्वास्थ्य से पीयूष चन्द्रा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षक वीडीसीओ राजीव कुमार ने एईएस/जेई (चमकी बुखार) के लक्षणों एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विशेष रूप से यह जानकारी दी कि बच्चों में चमकी बुखार के लक्षण दिखने पर "क्या करना है" और "क्या नहीं करना है"। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी महिला पर्यवेक्षिकाएं अपने अधीनस्थ आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका को प्रशिक्षित करें। इसके साथ ही यह निर्देश भी दिया गया कि आंगनबाड़ी कर्मी अपने क्षेत्र के आम लोगों को भी एईएस/जेई (चमकी बुखार) बीमारी के प्रति जागरूक करेंगे।
No comments