किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    महुआ महोत्सव 2026 में स्वास्थ्य शिविर, फाइलेरिया व कालाजार के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

    -छूटे हुए व्यक्तियों को एमडीए दवा का कराया गया सेवन, फाइलेरिया रोगियों के बीच एमएमडीपी किट का वितरण

    वैशाली। गांधी मैदान महुआ में आयोजित “महुआ महोत्सव 2026” के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआ द्वारा एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को फाइलेरिया एवं कालाजार जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना था।शिविर में पहुंचे लोगों को स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा इन बीमारियों के लक्षण, बचाव के उपाय एवं समय पर उपचार के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, एमडीए (मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन) अभियान के तहत छूटे हुए लोगों को दवा का सेवन भी कराया गया, ताकि फाइलेरिया उन्मूलन के लक्ष्य को हासिल जा सके। इस अवसर पर फाइलेरिया से प्रभावित रोगियों के बीच एमएमडीपी (मॉर्बिडिटी मैनेजमेंट एंड डिसेबिलिटी प्रिवेंशन) किट का वितरण किया गया, जिससे रोगियों को नियमित देखभाल एवं राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल को लोगों ने सराहा और बड़ी संख्या में शिविर का लाभ उठाया। कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जुनैद अरसद, स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कुमार, पिरामल प्रोग्राम लीड पियूष चंद्र, कृष्णदेव एवं संतोष कुमार (वी बी डी एस), बीसीएम तथा सीएचओ और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

    स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार के शिविरों के माध्यम से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाकर इन बीमारियों को जड़ से समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वास्थ्य विभाग के अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं और नियमित रूप से सर्वजन दवा सेवन अभियान के दौरान दवा का सेवन करें।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728