भीषण गर्मी की आहट के साथ एईएस के खिलाफ जंग तेज, घर-घर पहुंचेगी दवा
-एईइस पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आशा कार्यकर्ताओं के द्वारा गांवों में चलाया जा रहा जागरूकता कार्यक्रम
-5384 आंगनबाड़ी केंद्रों एवं आशा को दिए जाएंगे ओआरएस पैकेट और पैरासिटामोल
मुजफ्फरपुर। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिले में जिलाधिकारी सुब्रत सेन के मार्गदर्शन में अपनी तैयारी शुरू कर दी गई है। बीते दिनों जिलाधिकारी के द्वारा कोर कमीटी की बैठक में इस वर्ष संभावित भीषण गर्मी को ध्यान में रखते हुए सभी ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलने का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में राज्य स्तर से भी एईइस प्रभावित कुल 18 जिलों में एईइस रोग के रोकथाम एवं शीघ्र प्राथमिक उपचार के व्यवस्था को अत्यधिक प्रभावी बनाने के लिए आशा कार्यकर्ताओं एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को दस सैचेट ओआरएस एवं पैरासिटामोल सिरप की एक बोतल उपलब्ध करवाया जाएगा। मुजफ्फरपुर जिले में कुल 5384 आंदनबाड़ी केंद्र के लिए कुल 53840 ओआरएस सैचेट एवं 5384 पैरासिटामोल सिरप, बीएमएसआईसीएल द्वारा उपलब्ध कराई जाएगी। जिला औषधि भंडार से प्रखंडवार आंगनबाड़ी केंद्रों को आंगनबाड़ी सेविका के लिए उपर्युक्त औषधियों का वितरण जिला औषधि भंडार के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा संबंधित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को उपलब्ध कराया जाएगा। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा आईसीडीएस के संबंधित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी तथा महिला पर्यवेक्षिकाओं की देख रख में और उनके उत्तरदायित्व में ओआरएस एवं पैरासिटामोल ओरल लिक्विड आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपलब्ध करवाया जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगनबाड़ी सेविकाओं को उपलब्ध कराई गई दोनों औषधियों के वितरण एवं खपत का प्रतिवेदन महिला पर्यवेक्षिका के माध्यम से संबंधित सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को और उनके माध्यम से सिविल सर्जन एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को उपलब्ध कराया जाएगा। उक्त विधि से जिला स्तर पर आपूर्ति, वितरण एवं खपत का अनुश्रवण जिलास्तरीय पदाधिकारियों द्वारा किया जाएगा, ताकि लाभार्थियों तक उक्त औषधि का वितरण सुनिश्चित किया जा सके। यह भी ध्यान रखा जाएगा कि किसी भी स्तर पर औषधियों का दुरुपयोग एवं नष्ट नहीं होने पाए।
जिले में आशा को विभिन्न कार्यक्रमों के लिए ही दवा घर घर तक पहुंचाने के लिए दिया जाता है। पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी इसी प्रकार अप्रैल के प्रथम सप्ताह में एईइस संबंधी ओआरएस एवं पैरासिटामोल आशा एवं आंगनबाड़ी को उपलब्ध कराई जाएगी।
No comments