किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सदर अस्पताल में स्वास्थ्य मेले का आयोजन, परिवार नियोजन के प्रति किया गया जागरूक

    -लाभार्थियों के बीच बांटी गई नियोजन सामग्री और दी गई महत्वपूर्ण जानकारी।

    मुजफ्फरपुर। परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे मिशन परिवार विकास पखवाड़ा के सफल संचालन हेतु सदर हॉस्पिटल के परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। इस मेला का उद्घाटन सिविल सर्जन के द्वारा फीता काटकर किया गया। स्वास्थ्य मेला में परिवार नियोजन से संबंधित विभिन्न साधनों का अलग-अलग स्टॉल लगाकर लाभार्थियों में इच्छानुसार उपयुक्त परिवार नियोजन सामग्री का वितरण किया गया। मेले में उपस्थित सदर अस्पताल के काउंसलर एवं नर्सिंग स्टूडेंट के द्वारा सभी लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न साधन जैसे छाया, माला एन, कॉपर टी, पुरुष नसबंदी, महिला बंध्याकरण, आपातकालीन गर्भनिरोधक गोली एवं इंप्लांट के बारे में परामर्श दिया गया। साथ ही सामग्री का वितरण किया गया, एवं जो भी लाभार्थी पुरुष नसबंदी एवं महिला बंध्याकरण करवाने के लिए इच्छुक हुए उनका लाइन लिस्ट तैयार किया गया।

    मेला के दौरान मिशन परिवार विकास अभियान की सफल संचालन एवं जनमानस को जागरूक करने हेतु सिविल सर्जन के द्वारा हरा झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया। इस मेल में विभिन्न प्रकार के आई ई सी मटेरियल लगाकर लोगों को परिवार नियोजन के ऊपर जागरूक किया गया। इसमें सहयोगी संस्थान पीएसआई इंडिया का सहयोग रहा। सिविल सर्जन ने इस पखवाड़ा को सफल बनाने के लिए सभी योग्य पुरुषों लाभार्थियों को भाग लेने की अपील की।

    मौके पर जिला कार्यक्रम प्रबंधन, डीएएम, डीडीए, पीएसआई इंडिया एवं पिरामल के प्रतिनिधि, काउंसलर, आशा, एवं नर्सिंग छात्र उपस्थित रहे। 


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728