किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    हाथी पाँव से बचाव हेतु जेलर के साथ कैदियों ने खाई सर्वजन दवा

    - मंडल कारा बेतिया के 1 हजार 01 सौ 84 कैदीयों और 210 कर्मचारियों ने खाई दवा

    - फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए जरूरी है सर्वजन दवा- जेल अधीक्षक 

    बेतिया। फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जिले के 18 प्रखंडो में इस समय मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग से तीव्र गति से चलाई जा रही है, इस  दौरान आज शुक्रवार को मंडल कारा बेतिया (पश्चिमी चंपारण) में जेलर सहित 1 हजार 1 सौ 84 कैदियों एवं  210 कर्मचारियों व 01 बच्चे को फाइलेरिया (हाथी पाँव) से बचाव को सर्वजन दवा जिसमें डी ईसी एवं एल्बेंडाजोल की दवा खिलायी गई। कारा अधीक्षक संजय कुमार, जेल उपाधीक्षक रामानुज राम की देखरेख में स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों के टीम द्वारा महिला व पुरुष कैदियों को उम्र अनुसार निर्धारित डोज के अनुसार दवा खिलाई गई। 

    फाइलेरिया रोग से बचाव के लिए जरूरी है सर्वजन दवा का सेवन- 

    मौके पर दवा सेवन करते हुए कारा अधीक्षक ने कहा कि फाइलेरिया जैसे गम्भीर रोग से बचाव के लिए सर्वजन दवा का सेवन जरूरी है। उन्होंने बताया कि सर्वजन दवा का सेवन कर मंडल कारा बेतिया के कैदी अब सुरक्षित हो गए हैं। उन्होंने बताया कि पहले भी कैदीयों को दवा का सेवन कराया गया था, इसबार भी स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर दवा सेवन करने को यह टीम फाइलेरिया की दवाओं के साथ जिला कारागार में पहुंची।यह सरकार की बड़ी अच्छी पहल है। कैदियों को दवा खिलाने से पहले इस बात की पड़ताल की गई कि दवा खाने वालों में कोई खाली पेट या गंभीर रोग से पीडित न हो। 

    जिला के वेक्टर जनित रोग नियंत्रण  पदाधिकारी हरेंद्र कुमार ने कहा की लगातार 5 वर्ष दवा सेवन करने पर होंगे सुरक्षित-

    पिरामल फाउंडेशन के डीएल राजू सिँह ने कहा कि कैदियों को इस बात की भी जानकारी दी गई कि लगातार पांच साल तक फाइलेरिया की दवा खाने के बाद किसी के शरीर में फाइलेरिया के कृमि होते भी हैं तो वह समाप्त हो जाते हैं।मौके पर जेल अधीक्षक संजय कुमार  जेल उपाधीक्षक रामानुज राम  जिला मलेरिया कार्यालय से भीडीसीओ प्रशांत कुमार , सुशांत कुमार भीबीडीएस प्रकाश कुमार  सुजीत कुमार, अरुण कुमार ,पिरामल फाउंडेशन से श्याम सुन्दर कुमार,अब्दुल्ला अंसारी,बीसीएम समीर आलम ,एनम, आशा व अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थें।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728