किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    फाइलेरिया से बचाव के लिए स्कूलों में खिलाई जा रही है सर्वजन दवा

    - जागरूकता फैलाने में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ रोगी हितधारक मंच के टीम कर रहें है सहयोग 

    मोतिहारी। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बालिका मध्य विद्यालय सह उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पश्चिमी संग्रामपुर, इजरा मे बूथ लगाकर 269 बच्चों व शिक्षकों कों सर्वजन दवा का सेवन कराया गया है। इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही रोगी हितधारक मंच के सदस्य बढ़ चढ़ कर सहयोग कर रहें है। इस विद्यालय की प्रधानाध्यापिका आशा देवी ने दवा खाकर शुभारंभ किया उसके वहां सभी शिक्षकों एवं बी आर सी ऑफिस से आए पदाधिकारी ने भी दवा का सेवन किया।सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर के प्रभारी डॉ  पंकज कुमार ने बताया की फाइलेरिया एक गंभीर रोग है जिसका समाज के सभी तबके के सहयोग से उन्मूलन सम्भव है।इसके लिए सभी योग्य व्यक्ति दवा का सेवन करें, जिससे संग्रामपुर प्रखंड फाइलेरिया  मुक्त हो सके। अभियान की सफलता के लिए माइक्रो-प्लान बनाकर घर-घर जाकर लोगों फाइलेरिया से बचाव के लिए दो प्रकार की दवा एल्बेंडाजोल एवं डी ई सी की दवा  खिलायी जा रही है 

    गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों को नहीं खानी है दवा:

    जिले के वेक्टर जनीत रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ एस सी शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि दवा गर्भवती महिलाओं एवं गंभीर बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के अलावा दो वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों को नहीं खाना है।

    उन्होंने कहा की यह रोग मादा क़्यूलेक्स मच्छर के काटने से फैलता है। यह मच्छर गंदे एवं रुके हुए पानी में पनपता है। इस मच्छर के काटने से किसी भी उम्र का व्यक्ति ग्रसित हो सकता है। 

    ध्यान रखने वाली जानकारी: 

    - खाली पेट दवा का सेवन नहीं किया जाना है।

    - दवा स्वास्थ्य कर्मियों के सामने ही खाना जरूरी है।

    - अल्बेंडाजोल की गोली चबाकर खाई जानी है।

    - फाइलेरिया से सुरक्षित रहने के लिए अपने घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।

    - सोते समय मच्छरदानी का उपयोग जरूर करें- 

     मौके पर उपस्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र संग्रामपुर के प्रभारी महोदय डॉ पंकज कुमार, बीसीएम रवि मंडल, सीफार के जिला प्रतिनिधि सिद्धांत कुमार, धर्मेंद्र कुमार पर्वत, पिरामल से रूपेश कुमार,सीएचओ भीखाराम जी, ए एन एम प्रमिला कुमारी, आश फैसिलिटेटर पुष्पा देवी, के साथ उनकी टीम तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिर इजरा के रोगी हितकारक मंच के सदस्य मौजूद थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728