दवा सेवन के बाद हल्का उल्टी, चक्कर आने पर घबराएं नहीं, यह फाइलेरिया के परजीवी के मरने का शुभ संकेत है- डीभीबीडीसीओ
-जिले में अभी तक 88.42 प्रतिशत लोगों कों खिलाई गईं सर्वजन दवा
- गर्भवती, गंभीर बीमार और दो साल से कम उम्र के बच्चों को नहीं खिलानी है दवा
वही एसीएमओ डॉ रमेश चंद्र ने कहा की एमडीए के तहत दी जाने वाली दवा शत-प्रतिशत सुरक्षित है। इसे स्वस्थ और फाइलेरिया से ग्रसित सभी लोगों को खाना आवश्यक है। दवा खाने के बाद अगर किसी तरह की दिक्कत होती है, तो आशा को आपातकालीन ड्रग कीट दी गई है। उसमें बुखार, उल्टी, एंटी एलर्जी और ओआरएस घोल जैसी प्राथमिक दवाएं है। जिसे प्रतिकूल असर वाले कोई भी व्यक्ति मांग सकते हैं। इसके अलावे सभी प्रखंड में रैपिड रिस्पांस टीम भी कार्यरत है।
सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार ने कहा की कई लोगों के शरीर में पहले से फाइलेरिया के परजीवी मौजूद होते है दवा सेवन करने के बाद परजीवी मरते है जिसके कारण उल्टी, चक्कर आदि समस्या हो सकती है। उन्होंने लोगों से खाली पेट फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन नहीं करने को कहा है। उन्होंने कहा की जिला स्तर पर टीम द्वारा दवा खिलाने की मॉनिटरिंग की जा रही है।
No comments