किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    मीनापुर के बासुदेव छपरा में पीएसजी ग्रुप की अनूठी पहल, ईंट भट्ठा पर 165 लोगों को खिलाई गई फाइलेरिया की दवा

    ​-पीएसजी ग्रुप और एमओआईसी डॉ. राकेश कुमार की उपस्थिति में ईंट भट्ठा पर सामूहिक दवा सेवन अभियान का सफल आयोजन

    ​मुजफ्फरपुर: स्वास्थ्य और सामाजिक सरोकारों को प्राथमिकता देते हुए जिले के मीनापुर प्रखंड अंतर्गत बासुदेव छपरा स्थित पीएसजी ग्रुप ने फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में एक बड़ी मिसाल पेश की है। ग्रुप के तत्वावधान में ईंट भट्ठा परिसर में आयोजित स्पेशल हेल्थ कैंप के दौरान कुल 165 लोगों को मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) प्रोग्राम के तहत फाइलेरिया से बचाव की डोज दी गई। इस पूरे कैंपेन की सफलता में पीएसजी ग्रुप की सक्रिय भागीदारी और समन्वयन ने प्रमुख रोल निभाया, जिससे इलाके के मजदूर और स्थानीय निवासियों को इस गंभीर बीमारी के प्रति सुरक्षा कवच प्रदान किया गया।

    ​इस विशेष अवसर पर एमओआईसी  डॉ. राकेश कुमार खुद मौजूद रहे और अपनी देखरेख में दवा का सेवन करवाया। डॉ. राकेश कुमार ने पीएसजी ग्रुप के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि फाइलेरिया जैसी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए समाज के हर वर्ग, विशेषकर ईंट भट्ठा मालिकों और समूहों का आगे आना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय पर दवा का सेवन ही हाथीपांव जैसी विकलांगता से बचने का एकमात्र रास्ता है।

    ​रांची के 55, बेगुसराय के 15 मजदूरों सहित बासुदेव छपरा के 95 स्थानीय लोगों ने फाइलेरिया से सुरक्षा हेतु ली एमडीए की डोज:

    ​ग्रुप के सीनियर मेंबर सुरेन्द्र प्रसाद, सोनू प्रसाद, बच्चू प्रसाद और जमुना प्रसाद के कुशल मार्गदर्शन में इस प्रोग्राम को धरातल पर उतारा गया। इस दौरान पीएसजी ग्रुप के डेडिकेटेड सदस्य राजमंगल राम और रामकली देवी ने मोर्चा संभालते हुए न केवल दवा खिलाना सुनिश्चित किया, बल्कि एक-एक व्यक्ति को इस बीमारी के खतरों से भी अवगत कराया। शिविर में मौजूद कुल 165 लोगों में रांची के 55 लेबर, बेगुसराय के 15 लेबर और बासुदेव छपरा के 95 लोकल निवासी शामिल थे, जिन्हें एमडीए की दवा खिलाई गई। ब्लॉक के बासुदेव छपरा में पीएसजी ग्रुप द्वारा ईंट भट्ठा पर उठाए गए इस कदम की पूरे एरिया में काफी तारीफ हो रही है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728