किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    शिवहर जिले की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि: दो स्वास्थ्य केंद्रों को मिला नेशनल सर्टिफिकेशन

    -स्वास्थ्य के क्षेत्र में जिले की बड़ी छलांग

    -जिले के तरियानी प्रखंड अंतर्गत एचडब्लूसी (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) सुमहुती एवं अटकोनी को मिला एनक्यूएएस नेशनल सर्टिफिकेशन

    शिवहर। जिला स्वास्थ्य विभाग ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। जिले के दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एचडब्लूसी सुमहुती एवं एचडब्लूसी अटकोनी को एनक्यूएएस (नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड्स) के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर की मान्यता (नेशनल सर्टिफिकेशन) प्राप्त हुई है।

    यह उपलब्धि स्वास्थ्य संस्थानों में उपलब्ध सेवाओं की गुणवत्ता, स्वच्छता, संक्रमण नियंत्रण, दवा एवं जांच व्यवस्था, मरीज संतुष्टि, रिकॉर्ड प्रबंधन तथा राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के सफल अनुपालन का प्रमाण है। 

    इस अवसर पर सिविल सर्जन, शिवहर डॉ. दीपक कुमार ने कहा “एचडब्लूसी सुमहुती एवं एचडब्लूसी अटकोनी को एनक्यूएएस मिलना शिवहर जिला स्वास्थ्य विभाग के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। एनक्यूएएस प्रमाणन एक कठोर एवं बहु-स्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के पश्चात प्रदान किया जाता है। इसका मूल्यांकन तीन स्तरों यथा जिला स्तर, राज्य स्तर एवं राष्ट्रीय स्तर के अंकेक्षकों द्वारा किया जाता है। इस क्रम में एचडब्लूसी सुमहुती एवं एचडब्लूसी अटकोनी का एनक्यूएएस राष्ट्रीय स्तर का मूल्यांकन क्रमशः 20 दिसंबर एवं 8 नवंबर 2025 को अमृतसर एवं बंगलुरू से आए नेशनल एसेसर द्वारा किया गया था, जिसमें एचडब्लूसी सुमहुती को 87.12% एवं एचडब्लूसी अटकोनी को 81.93% अंक प्राप्त हुए है। विदित है कि किसी संस्थान को एनक्यूएएस प्रमाणीकरण के लिए कम से कम 70% अंक प्राप्त करना आवश्यक है। यह सफलता जिले के  चिकित्सकों, सीएचओ, नर्सिंग स्टाफ, प्रबंधकीय टीम एवं सभी स्वास्थ्यकर्मियों के सामूहिक प्रयास, अनुशासन एवं गुणवत्ता सुधार की सतत प्रक्रिया का परिणाम है। 

    प्रभारी जिला गुणवत्ता यकीन सलाहकार श्री मोहन कुमार एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती मुक्ता भारती कहा कि हमारा निरंतर प्रयास है कि शिवहर जिले के प्रत्येक स्वास्थ्य संस्थान में आम जनता को सुलभ, सुरक्षित एवं उच्च गुणवत्ता की स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराई जाएँ।”

    उन्होंने आगे बताया कि इस उपलब्धि से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं की विश्वसनीयता और अधिक मजबूत होगी तथा आने वाले समय में जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप प्रमाणित कराने की दिशा में कार्य किया जाएगा। यह उपलब्धि शिवहर जिले को स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता के क्षेत्र में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान प्रदान करती है।



    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728