दूसरे डोज के लिए दुर्गा पंडालों के पास कुल 32 सत्र हो रहे आयोजित
दूसरे डोज के लिए दुर्गा पंडालों के पास कुल 32 सत्र हो रहे आयोजित
- सुबह 9 बजे से सायं 7 बजे तक होगी व्यवस्था
- 14 तक होगा विशेष सत्रों में टीकाकरण
मुजफ्फरपुर,12 अक्टूबर।
मुजफ्फरपुर जिले में कोरोना के टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया की तरफ से दुर्गा पूजा के पंडालों में कोविड-19 टीकाकरण का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य रूप से सेकंड डोज को ध्यान में रखते हुए इस प्रकार का आयोजन मुजफ्फरपुर जिले में किया गया है। यह मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र में 12 पूजा पंडालों में एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक प्रखंडों में 22 अर्थात 32 पूजा पंडालों में इस प्रकार की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था प्रातः 9:00 बजे से लेकर शाम के 7 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसमें मुख्यतः वैसे लोगों का टीकाकरण कराया जाएगा जो कि अभी तक टीकाकरण से वंचित रह गए हैं या जो व्यक्ति द्वितीय डोज लेने के इच्छुक हैं।
स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया के कर्मचारियों के द्वारा की गई एक अनूठी पहल है। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों से लोग जो कि मेला घूमने के लिए आएंगे उन सभी लोगों को ढूंढ ढूंढ कर कोविड टीकाकरण कराया जाएगा ताकि आने वाले समय में सभी क्षेत्रों में टीकाकरण का शत-प्रतिशत कार्य किया जा सके।
यह कार्यक्रम सप्तमी, अष्टमी ,नवमी एवं दशमी के दिन आयोजित किया जा रहा है
जिलाधिकारी मुजफ्फरपुर के द्वारा उक्त कार्यक्रम को करने को स्वास्थ्य विभाग एवं केयर इंडिया को निर्देशित किया गया है।
18 प्लस वालों को दिया जाएगा टीका
डीआइओ डॉ एके पांडेय ने कहा कि जिले के 18 वर्ष से अधिक उम्र के शत प्रतिशत लोगों को वैक्सीनेट कर दिया जाएगा। विभाग का ज्यादा जोर सेकेंड डोज वालों को लेकर रहेगा। जिसको लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार ने सिविल सर्जन को पत्र लिखा है। जिसमें बताया गया है कि पिछले माह में चलाए गए कोविड टीकाकरण का कार्य काफी सराहनीय रहा है। जिसके फलस्वरूप आच्छादन में बेहतर लक्ष्य परिलक्षित हुआ है।
No comments