किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    विश्व हृदय दिवस :अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

    विश्व हृदय दिवस :अनुमंडलीय स्वास्थ्य केंद्र पर  निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन 


    -  हृदय रोगियों की जाँच व परामर्श के साथ इलाज 

    - 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक होगा चिकित्सा शिविर का आयोजन

    मोतिहारी, 29 सितंबर । विश्व हृदय दिवस के अवसर पर अनुमंडलीय अस्पताल,ढाका के प्रांगण में निःशुल्क चिकित्सा परामर्श सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सा पदाधिकारियों द्वारा रक्तचाप, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन की जाँच व हृदय की जाँच की गई । साथ ही अन्य चिकित्सकीय परामर्श शिविर में आए लोगों को दिया गया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार गुप्ता ने बताया कि विश्व हृदय दिवस के अवसर पर लोगों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है। ताकि लोग दिल की बीमारियों की समय पर जाँच कराकर सुरक्षित रहें। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर 29 सितंबर से 5 अक्टूबर तक पूर्वी चंपारण ढाका के अनुमंडलिय अस्पताल में विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हृदय रोगियों समेत अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच की जा रही है।उन्होंने बताया कि लोगों के गलत खानपान, रहन सहन, दिनचर्या का परिणाम है कि हृदय रोग आज एक गंभीर बीमारी के तौर पर उभरा है। इससे बचने के लिए लक्षण महसूस होते ही चिकित्सक से इस पर परामर्श लेना चाहिए। दोपहर 2 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र पर लगभग 45 मरीजों के स्वास्थ्य की जाँच की गई है।

    कम उम्र के लोग भी हो रहे हैं दिल की बीमारी के शिकार:

    पूर्वी चम्पारण के सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि अपने राज्य में तो अब कम उम्र के लोग भी इस बीमारी के शिकार हो रहे हैं। इस बीमारी की सबसे बड़ी वजहों में से एक है तनाव। तनाव दिल का सबसे बड़ा दुश्मन है । आज की भागदौड़ वाली जीवनशैली में लोगों में तनाव कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। इसलिए इस बीमारी से पूरी तरह बचना तो मुश्किल है लेकिन जहां तक संभव हो इससे दूरी बनाए रखें। ऐसे में इस बात की जरूरत है कि हम अपने दिल की आवाज सुनें। दिल को दुरुस्त रखने के लिए तनाव दूर भगाएं।

    स्वास्थ्य जीवनशैली अपनाए:

    डॉ अंजनी कुमार ने कहा कि आज हमारे जीवन का आधे से भी ज्यादा समय हमारे कार्यस्थल या ऑफिस में बीतता है। ऐसे में हमें स्वस्थ्य जीवनशैली अपनाना चाहिए व इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अपनी कार्यप्रणाली के अनुरूप दिल की सेहत को कैसे दुरुस्त रखें। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुधीर कुमार ,

    डॉ सुहैल अख्तर,डॉ सुचेता कुमारी, बीएचएम,  बीसीएम, लैब तकनीशियन,परामर्शी ,जीएनएम प्रतिमा कुमारी एवं केअर इंडिया के ब्लॉक मैनेजर विक्रान्त कुमार सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


    हृदय को स्वस्थ रखने के लिए योग व व्यायाम जरूरी :


    •प्रतिदिन व्यायाम, योग के लिए भी समय निकालें।

    •सुबह और शाम के समय पैदल चलें या सैर पर जाएं।

    •भोजन में नमक और वसा की मात्रा कम कर लें।

    •ताजे फल और सब्जियों को आहार में शामिल करें

    •तनावमुक्त जीवन जीएं। तनाव अधि‍क होने पर योग व ध्यान के द्वारा इस पर नियंत्रण करें

    •धूम्रपान का सेवन बिल्कुल बंद कर दें, यह हृदय के साथ ही कई बीमारियों का कारक है।

    •स्वस्थ शरीर और दिल के लिए भरपुर नींद लें।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728