किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सदर अस्पताल स्थित मात्री एवं शिशु अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान का सिविल सर्जन ने किया शुभारंभ

    -अभियान में 2156 टीम द्वारा लक्षित 754290 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक 

    -सीएस ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को प्रतिदिन के कार्यों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समीक्षा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य ‌प्राप्त करने का दिया निर्देश

    -सीएस ने जिला वासियों से  0-5 ‌ आयु वर्ग के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की 

    मुजफ्फरपुर। रविवार को सदर अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु अस्पताल में सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर पल्स पोलियो अभियान स्पेशल राउंड का शुभारंभ किया। इसके साथ ही जिले के सभी प्रखंडों में अभियान की शुरुआत हुई। 

    सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार ने कहा कि पोलियो की खुराक से एक भी लक्षित बच्चा वंचित न रहे, इसकी सख्त हिदायत दी गई है। उन्होंने जिलावासियों से जन्म से लेकर पांच वर्ष आयुवर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य  पिलाने की अपील की है। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कोई भी लक्षित बच्चे छूटे नहीं। ज्ञात हो कि भारत पोलियो मुक्त देश है। लेकिन पड़ोसी और दूसरे देशों में इसके वायरस की मौजूदगी के कारण पोलियो संक्रमण के वापसी का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बच्चों को सुरक्षा के लिए प्रत्येक राउंड में दावा पिलाना जरूरी है।

    डीआईओ डॉ एस. के. पांडेय ने बताया कि 22 से 26 नवंबर तक टीम ‘ए’ के द्वारा मुख्य अभियान चलाया जाएगा। इसके बाद 28 नवंबर को टीम ‘बी’ के द्वारा एक दिन के मॉपअप राउंड में छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक दी जाएगी। 29 नवंबर को स्ट्रीट राउंड चलाया जाएगा। इसके तहत स्वास्थ्यकर्मी सड़क और घर-घर जाकर छुटे हुए बच्चों का पता लगाकर दवा पिलाएंगे।

    इस अभियान में 7 लाख 54 हजार 290 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य है। इसके लिए 1798 घर-घर टीम, 298 ट्रांजिट टीम, 60 मोबाइल टीम, 612 सुपरवाईजर को प्रशिक्षित कर लगाया गया है। साथ ही 166 सब डीपो बनाये गये हैं जहां से टीका कर्मी वैक्सीन एवं आइस पैक का उठाव तथा वापसी करेंगे। 

    मौके पर सिविल सर्जन डॉ सुधीर कुमार, डीआईओ डॉ एस. के. पांडेय, डीपीएम मो. सलीम जावेद, एसएमओ डब्लूएचओ डॉ आनंद गौतम, आशुतोष कुमार, अभय कुमार, शोभा कुमारी सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी और सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद थे।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728