किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    गर्भवती महिलाओं की सेहत पर फोकस, सिमरिया में सजा गोदभराई कार्यक्रम

    -हर्ल के सीएसआर फंड और एचएलएफपीपीटी के सहयोग से हुई पहल; 

    -संतुलित आहार, नियमित जांच और सुरक्षित संस्थागत प्रसव के प्रति किया गया जागरूक

    ​सिमरिया (बेगूसराय): गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण एवं सुरक्षित मातृत्व को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एपीएचसी) सिमरिया में गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम हर्ल के सीएसआर फंड के माध्यम से तथा एचएलएफपीपीटी के सहयोग से संपन्न हुआ।

    ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हर्ल से श्री विक्रम सिंह एवं श्री ईश्वर चंद्र प्रियदर्शी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एपीएचसी सिमरिया से डॉ. संगीता कुमारी, एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री संजीव कुमार पांडेय, श्री अमित कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज कराई।

    ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था में बरती जाने वाली सावधानियों और स्वास्थ्य देखभाल की विस्तृत जानकारी दी गई। उन्हें गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, नियमित प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) कराने तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियों के नियमित सेवन के बारे में बताया गया। इसके साथ ही व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने और जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए सुरक्षित संस्थागत प्रसव के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

    ​इस पहल का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं में पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में ठोस सुधार लाना है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728