किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    टीबी मुक्त भारत अभियान: मुजफ्फरपुर की 86 ग्राम पंचायतें 'टीबी मुक्त' घोषित, डीएम ने मुखियाओं को किया सम्मानित

    -जिला सभागार में 'जॉश' कार्यक्रम के तहत आयोजित हुआ भव्य सम्मान समारोह

    -​मरवन, सरैया, बंदरा व मोतीपुर के उत्कृष्ट स्वास्थ्यकर्मियों को भी मिला प्रशस्ति पत्र

    -​पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग की सक्रिय भागीदारी से जिले को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य

    ​मुजफ्फरपुर: जिले को क्षय रोग (टीबी) से मुक्त करने की दिशा में मुजफ्फरपुर ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। गुरुवार को जिला सभागार में जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' के अंतर्गत  'जॉश' (ज्वाइंट स्क्वायड फॉर हेल्थ) कार्यक्रम के तहत एक विशेष बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वर्ष 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली जिले की 86 ग्राम पंचायतों के मुखियाओं को 'टीबी मुक्त ग्राम पंचायत' के पुरस्कार से नवाजा गया।

    ​उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्यकर्मी भी हुए पुरस्कृत:

    समारोह में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों और अधिकारियों का भी उत्साहवर्धन किया गया। टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में सराहनीय योगदान देने के लिए मरवन, सरैया और बंदरा प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक, एसटीएलएस और एसटीएस को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त मोतीपुर के लैब टेक्नीशियन, केएचपीटी के डिस्ट्रिक्ट लीड तथा एनटीईपी के डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी जिलाधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

    ​अभियान में जन-भागीदारी और मनोबल बढ़ाना मुख्य उद्देश्य:

    इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य टीबी उन्मूलन के प्रयासों में ग्राम पंचायतों और स्वास्थ्य विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनप्रतिनिधियों और स्वास्थ्यकर्मियों का मनोबल बढ़ाना था। अधिकारियों ने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही गांव-गांव तक टीबी की जांच और इलाज की सुविधा सुलभ हो पा रही है।

    ​जिला सभागार में आयोजित इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त , सिविल सर्जन, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी, संचारी रोग पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, डीएम एंड ई, डीएएम सहित जिले के सभी प्रखंडों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728