किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    रुन्नीसैदपुर सीएचसी में रक्तदान शिविर आयोजित, फाइलेरिया किट का वितरण

    ​सीतामढ़ी। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में सेवा संकल्प अभियान के तहत कई स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान रक्तदान शिविर, परिवार नियोजन परामर्श सेवा और फाइलेरिया मरीजों के बीच सुरक्षा किट वितरण का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    ​कार्यक्रम की शुरुआत सीएचसी की प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रजनी सिन्हा ने फाइलेरिया पीड़ितों को मेडिकल किट सौंपकर की। इसके बाद उन्होंने स्वयं रक्तदान कर शिविर का शुभारंभ किया और लोगों को इस महादान के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी प्रकार की शारीरिक कमजोरी नहीं होती, बल्कि यह समय पर जरूरतमंदों की जान बचाने का सबसे पुनीत कार्य है।

    ​प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की इस पहल से प्रेरित होकर स्वास्थ्य केंद्र के कई स्वास्थ्यकर्मियों एवं स्थानीय युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर रक्तदान किया। शिविर में परिवार नियोजन से जुड़े विभिन्न उपायों व सुविधाओं की जानकारी भी आम लोगों के साथ साझा की गई।

    ​इस मौके पर डॉ. फिरदौस, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम) राजीव कुमार, वरीय प्रयोगशाला पर्यवेक्षक गिरिन्द्र मोहन मिश्र, बीएएम रौशन कुमार, बीसीएम मो. कमरे आलम, केटीएस नवीन कुमार, विशाल कुमार और विकास कुमार सहित स्वास्थ्य केंद्र के अन्य कर्मी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728