किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    फाइलेरिया उन्मूलन हेतु नाइट ब्लड सर्वे पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण संपन्न

    -28 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक होगा रक्त नमूना संग्रह

    -सामुदायिक सहभागिता पर जोर

    बेतिया। फाइलेरिया रोग के उन्मूलन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, शनिवार को आगामी नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) के सफल आयोजन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी (डीभीबीडीसीओ) डॉ. हरेंद्र कुमार ने की। डॉ. कुमार ने इस अवसर पर जानकारी दी कि एनबीएस कार्यक्रम 28 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। इस सर्वे के माध्यम से फाइलेरिया संक्रमण की वर्तमान दर का आकलन किया जाएगा।

    कार्यशाला में जिले के  वेक्टर बोर्न डिजीज सुपरवाइजर (बीभीडीएस), ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइज़र (बीसीएम) और प्रयोगशाला प्रावैधिकी (एलटी) और सीएचओ ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

    जिला वीबीडीसी गणेश कुमार गोप ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि जिले के कुल 54 चयनित स्थलों पर फाइलेरिया संक्रमण की जाँच के लिए रात्रि में रक्त का नमूना (नाइट ब्लड) लिया जाएगा और उसकी जाँच सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस गतिविधि के जाँच प्रतिवेदन के आधार पर ही आगामी सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (एमडीए ) की विस्तृत रूपरेखा तैयार की जाएगी। पिरामल स्वास्थ्य से महमद अब्दुल्ला अंसारी ने प्रतिवेदन प्रारूप पर उपस्थित सभी कर्मियों से गहन चर्चा की। 

    पिरामल के जिला प्रतिनिधि राजू कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि यह जांच रात के 10 बजे से लेकर के 12 बजे तक संपन्न होना है तभी सही रूप से माइक्रोफाइलेरिया का प्रसार दर का पता लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि माइक्रोफाइलेरिया रात में ही परिधीय रक्त संचार (पेरीफेरल ब्लड सर्कुलेशन) में सक्रिय होते हैं, इसलिए रक्त संग्रहण का समय रात 10 बजे से देर रात तक तय किया गया है। 

    इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने में ट्रेनर श्वेतकमल, राकेश कुमार मिश्रा , श्याम सुन्दर कुमार सहित विभाग के अन्य सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728