किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    शिक्षक समाज का निर्माण करने वाले सबसे महत्वपूर्ण स्तंभः डॉ. विकास

    पटना। लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन गोल इंस्टीट्यूट सभागार में किया गया, जहां लायंस क्लब से जुड़े सम्मानित शिक्षकों के साथ-साथ गोल इंस्टीट्यूट के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

    कार्यक्रम के कार्यकारी प्रभारी एवं वरीय पशु चिकित्सक डॉ. विकास शर्मा ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य नहीं करते, बल्कि वे समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा, “एक शिक्षक अपने ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन से कई पीढ़ियों को दिशा देता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान और संस्कार का सम्मान है।” उन्होंने कहा कि लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने का उद्देश्य समाज में गुरु-शिष्य परंपरा और शिक्षा के महत्व को और मजबूत करना है। साथ ही आज की नई पीढ़ी वाले छात्र जो जेन- जी एवं अल्फा हैं। उन्हें आज के परिवेश में उचित मार्गदर्शन की जरुरत है। 

    गोल इंस्टीट्यूट के निदेशक विपीन सिंह ने कहा कि आज के बदलते दौर में शिक्षकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने कहा, “शिक्षक विद्यार्थियों को केवल पाठ्यक्रम की जानकारी नहीं देते, बल्कि उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास, संस्कार और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करते हैं। उन्होंने लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था की ओर से शिक्षकों के सम्मान के लिए आयोजित इस पहल की सराहना की। 

    गोल इंस्टीट्यूट की निदेशक ममता सिंह ने कहा कि शिक्षक दिवस शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर है। उन्होंने कहा, “हर सफल व्यक्ति के पीछे किसी न किसी शिक्षक का मार्गदर्शन और योगदान जरूर होता है। क्लब की ओर से कहा गया कि शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षकों को सम्मानित करने की यह परंपरा प्रत्येक वर्ष जारी रखी जाएगी। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ पाटलिपुत्र आस्था के सम्मानित सदस्यगण, गोल इंस्टीट्यूट के शिक्षकगण एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728