सीएचओ लीड रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने किया "स्तनपान" के बारे में महिलाओं को जागरूक
- 08 अगस्त तक जिले में मनाया जा रहा है विश्व स्तनपान सप्ताह
मोतिहारी। पूर्वी चम्पारण जिले में इन दिनों सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में सीएचओ लीड रोगी हितधारक मंच के सदस्यों के द्वारा समुदाय, आंगनवाड़ी केंद्र में विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान धात्री एवं गर्भवती महिलाओं को सीएचओ, आशा एवं एएनएम स्वच्छता के साथ- साथ स्तनपान करने का महत्व सीखा रहीं है। इस सम्बन्ध में जिले के डीसीएम नंदन झा ने कहा की शिशु एवं मातृ मृत्यु दर में कमी एवं बच्चों के उचित पोषण के लिए कम से कम दो वर्ष तक बच्चे का स्तनपान कराया जाना बेहद जरूरी है, इससे कई प्रकार की बीमारियों से माता एवं बच्चा सुरक्षित रहता है। उन्होंने बताया की जिले में सीएचओ के साथ ही रोगी हितधारक मंच के सदस्यों ने अनोखी पहल किया है वे अब फाइलेरिया, कालाजार, डेंगू, डायरिया के साथ ही "स्तनपान" के बारे में समाज की महिलाओं को जागरूक रहें है। लालबेगिया के सीएचओ रोहित राज, बंजरिया सीएचओ अमित कुमार, जितौरा सीएचओ जीतेन्द्र कुमार, वाटगंज सीएचओ अमर चौधरी ने बताया की हमलोग सभी मिलकर अपने अपने सेंटर पर
01 से 08 अगस्त तक स्तनपान सप्ताह मना रहें है। वहीं इससे जुड़े मिथक, उत्तम आदतों और पोषण के अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा कर रहें है ताकि समाज में स्तनपान को लेकर फैले भ्रम दूर हों और छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध ही मिले।
माताओं के लिए भी पोषण है जरूरी :
सीएचओ रानी कुमारी चौरसिया ने बताया की मैं खुद एक औरत हुँ इसलिये उन्हें बताना चाहती हुँ की स्तनपान कराने वाली माताओं के दैनिक आहार में दाल और हरी सब्जियों का भरपूर सेवन आवश्यक है, जिससे उन्हें और उनके शिशु को पर्याप्त पोषक तत्व और लौह तत्व मिलेंगे।
मौके पर रोगी हितधारक मंच के सीएचओ, आशा आंगनबाड़ी, सेविका, सहायिका सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
No comments